Apple HomePod 2 भारत में हुआ लॉन्च, आग लगने पर भेजेगा अलर्ट, जानें सभी फीचर्स और कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Jan 2023 10:51 AM IST
सार

Apple HomePod 2 को व्हाइट और नए मिडनाइट कलर में पेश किया गया है। Apple HomePod 2 की कीमत 32,900 रुपये रखी गई है और यह स्पीकर एपल स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। स्पीकर की बिक्री तीन फरवरी से होगी।

विज्ञापन
Apple HomePod 2nd Gen Launched in India price and specifications
Apple HomePod 2 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने भारतीय बाजार में चुपके से अपने नए स्मार्ट स्पीकर Apple HomePod 2 को लॉन्च कर दिया है। Apple HomePod 2 को नई डिजाइन और बेहतर ऑडियो क्वॉलिटी के साथ पेश किया गया है। नया स्पीकर सिरी वॉयस कमांड से स्मार्ट होम प्रोडक्ट को कंट्रोल करने में सक्षम है। Apple HomePod 2 में S7 प्रोसेसर दिया गया है।

    Apple HomePod 2 को व्हाइट और नए मिडनाइट कलर में पेश किया गया है। Apple HomePod 2 की कीमत 32,900 रुपये रखी गई है और यह स्पीकर एपल स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। स्पीकर की बिक्री तीन फरवरी से होगी।

    विज्ञापन

    Apple HomePod 2 की साउंड क्वॉलिटी को लेकर एपल ने कहा है कि इसमें स्पेशल वूफर दिया गया है जिसे लेकर बेस्ट बास का दावा है। इसमें पांच ट्वीटर्स हैं जिन्हें लेकर इमर्सीव ऑडियो का दावा है। इसमें इनबिल्ट सेंसर हैं और EQ माइक्रोफोन के अलावा Apple S7 प्रोसेसर है। नए स्पीकर को लेकर एपल का कहना है कि यह साउंड रिफ्लेक्शन को पहचानने में सक्षम है। रूम में अपनी पोजिशन के हिसाब से यह स्पीकर ऑडियो को एडजस्ट कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Apple HomePod 2 का बाहरी हिस्सा 100 रिसाइकल फैब्रिक से बना है। स्पीकर का इस्तेमाल मैसेज ब्रॉडकास्टिंग के लिए भी किया जा सकेगा। दो HomePods स्पीकर को आपस में कनेक्ट भी किया जा सकता है। एपल टीवी को इस स्पीकर से कनेक्ट करके वॉयस कमांड से कंट्रोल किया जा सकता है। Apple HomePod 2 स्पीकर धुएं और कार्बन मोनोऑक्साइड को पहचान सकता है और दूर रहने की स्थिति में आपके आईफोन पर मैसेज भेज सकता है। इसके अलावा इसमें टेंपरेचर और ह्यूमडिटी सेंसर भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें