Foldable iPad Pro: फोल्डेबल आईफोन से पहले फोल्डेबल आईपैड हो सकता है लॉन्च, मिलेगी 18.8 इंच की स्क्रीन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Mar 2025 04:37 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोल्डेबल डिवाइस एक बड़ी 18.8-इंच स्क्रीन के साथ आएगा और इसमें अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी तकनीक होगी। यह एपल के मौजूदा iPhones से अलग होगा, जहां फेस आईडी के लिए डायनामिक आइलैंड में कैमरा और अन्य सेंसर होते हैं।

Apple Foldable iPad Pro to Sport 18.8-Inch Screen With Under Display Face ID
Apple Foldable iPad Pro - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी फोल्डेबल आईफोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आपका यह इंतजार और लंबा होने वाला है। एपल अपने पहले फोल्डेबल iPad पर काम कर रहा है और हाल ही में एक टिपस्टर ने इसके डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी साझा की है।

    Chrome से पासवर्ड कैसे करें डिलीट? आसान स्टेप्स में जानिए

    रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोल्डेबल डिवाइस एक बड़ी 18.8-इंच स्क्रीन के साथ आएगा और इसमें अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी तकनीक होगी। यह एपल के मौजूदा iPhones से अलग होगा, जहां फेस आईडी के लिए डायनामिक आइलैंड में कैमरा और अन्य सेंसर होते हैं। चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर "Digital Chat Station" नाम के टिपस्टर ने दावा किया है कि एपल का फोल्डेबल iPad Pro 18.8-इंच की स्क्रीन के साथ आएगा। यह स्क्रीन मौजूदा MacBook मॉडल्स से भी बड़ी होगी।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, एपल इस डिवाइस में "मेटल सुपरस्ट्रक्चर लेंस" तकनीक का उपयोग करेगा, जिससे फेस आईडी के लिए बायोमेट्रिक सेंसर को स्क्रीन के नीचे इंटीग्रेट किया जा सकेगा, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें एक रेगुलर फ्रंट कैमरा होगा या फिर अंडर-डिस्प्ले कैमरा तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें