अमर उजाला
Tue, 11 March 2025
कई बार हम अपने ऑफिस के लैपटॉप में अपना फेसबुक या ई-मेल अकाउंट यूज करते हैं।
हमें दोबारा लॉग-इन करते समय दिक्कत न हो इसलिए हम पासवर्ड को क्रोम में सेव कर देते हैं।
लेकिन जब लैपटॉप सबमिट करने की जरूरत होती है तो हम सेव पासवर्ड को हटाना भूल जाते हैं।
तो चलिए आपको बताते हैं कि आप क्रोम में सेव पासवर्ड को कैसे डिलीट कर सकते हैं।
इसके लिए मोबाइल या लैपटॉप के क्रोम ब्राउजर के Setting ऑप्शन में जाएं और Password Manager सर्च करें।
पासवर्ड मैनेजर में आपको आपके सारे सेव्ड पासवर्ड दिखने लगेंगे।
यहां आप जिस पासवर्ड को डिलीट करना चाहते हैं उसे सलेक्ट करके हटा सकते हैं।
यहां आपको Password Autofill का भी ऑप्शन दिखेगा जिसे आप ऑन या ऑफ कर सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें