एपल ने तीन कैमरे वाले आईफोन के साथ लांच किए ये खास प्रोडक्ट, पढ़ें कीमत और किसकी क्या खूबी

संदीप  भट्ट
टेक डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्नियासंदीप भट्ट
Wed, 11 Sep 2019 04:08 AM IST
सार

शुरुआती कीमत 699 डॉलर, पिछली सीरीज से सस्ताए-13 बायोनिक चिप से लैसआईपैड की सातवीं पीढ़ी

Apple event 2019: know about All the new products launched by Apple

    विस्तार

    एपल ने मंगलवार को आईफोन11, आईफोन11-प्रो और आईफोन11-प्रो मैक्स लॉन्च किए। अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरे के साथ आए इन नए फोन की शुरुआती कीमत पिछली सीरीज के आईएफोन 10आर से 50 डॉलर कम रखी गई है।

    आईफोन11 की कीमत 699 डॉलर, आईफोन11-प्रो 999 और आईफोन11-प्रो मैक्स 1099 डॉलर होगी। पहली बार आईफोन में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसके साथ ही एपल वाच-5 और 10.2 इंच आईपैड भी लांच किया गया।

    इनकी लांचिंग स्टीव जॉब्स थियेटर में हुई और कार्यक्रम का पहली बार यू-ट्यूब पर सीधा प्रसारण हुआ। एपल ने नए आईफोन में ए-13 बायोनिक चिप का इस्तेमाल किया है। आईफोन11 छह और बाकी दोनों चार रंगों में उपलब्ध होंगे।

    इन्हें शुक्रवार से ऑर्डर किया जा सकेगा और 20 सितंबर से स्टोर से खरीदा जा सकेगा। नए सीरीज का फोन मशीन लर्निंग (उपयोग के मुताबिक सीखेगा और काम करेगा) इसकी वजह से सीपीयू का प्रदर्शन भी और बेहतर होगा।

    इस तकनीक के कारण सीपीयू एक सेकंड में 10 खरब ऑपरेशंस अंजाम दे सकेगा। वहीं, आईफोन प्रो और आईफोन प्रो मैक्स तीन कैमरों से लैस है। इसमें कैमरा एक साथ नौ खींचेगा और उनके श्रेष्ठ हिस्सों को मिला कर एक तस्वीर बनाएगा।iPhone 11 की भारत में कीमतभारत में एपल iPhone 11 के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 64,900 रुपये होगी। यह फोन 27 सितंबर से बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। यह फोन 64 जीबी के अलावा 128 जीबी और 256 जीबी वेरियंट में भी मिलेगा। आईफोन 11 छह कलर वेरियंट में मिलेगा।

    iPhone-11 की खासियतें

    iPhone 11 में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने दुनिया के सबसे तेज सीपीयू और जीपीयू का दावा किया है। इस फोन में iOS 13 मिलेगा। इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी मिलेगा।

    iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की खास बातें

    iPhone 11 Pro
    iPhone 11 Pro - फोटो : amar ujala

    iPhone 11 Pro में जहां 5.8 इंच की डिस्प्ले है, वहीं iPhone 11 Pro Max में 6.5 इंच की डिस्प्ले है। इन दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला, दूसरा कैमरा अल्ट्रा वाइड एंगल वाला और तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है।

    वहीं फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। फोन के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। iPhone 11 Pro में डीप फ्यूजन नाम का एक फीचर मिलेगा जो एक साथ नौ फोटो क्लिक करेगा। कैमरे के साथ वीडियो एडिटर भी मिलेगा।

    iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की कीमत

    iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max दोनों फोन 64GB, 256GB और 512GB मॉडल में मिलेंगे। iPhone 11 Pro की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये और iPhone 11 Pro Max की शुरुआती कीमत 109,900 रुपये होगी। फोन की बिक्री 27 सितंबर से होगी।

    Apple ने ये प्रोडक्ट भी किए लॉन्च

    एपल ने तीन कैमरे वाले आईफोन के साथ लांच किए ये खास प्रोडक्ट, पढ़ें कीमत और किसकी क्या खूबी

    आईपैड की सातवीं पीढ़ी

    इसके साथ एपल ने सातवीं पीढ़ी का आईपैड भी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 299 से 329 डॉलर के बीच है। इनके 10.2 इंच के रेटिना डिस्पले में 35 लाख पिक्सल हैं। यह मौजूदा किसी भी लैपटॉप से दो गुना ज्यादा पिक्सल हैं। इनमें स्मार्ट कनेक्टर दिया गया है, जिसे बाहरी की-बोर्ड से जोड़ा जा सकेगा। इसका निर्माण 100 फीसदी रिसाइकिल एल्यूमीनियम से किया गया है।

    एपल ने अपने इवेंट में एपल वॉच सीरीज 5 और आईफोन 11 सीरीज के साथ नया आईपैड भी लॉन्च किया है। एपल के नए iPad में 10.2 इंच की रेटिना डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें एपल का A10 फ्यूजन प्रोसेसर मिलेगा। खास बात यह है एपल के नए आईपैड की बॉडी 100 फीसदी रिसाइकल एल्यूमिनियम की बनी है।

    ये भी पढ़ेंः Apple Watch Series 5: मिलेगी ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, शुरुआती कीमत 40,900 रुपये

    एपल iPad की भारत में कीमत

    iPad 10.2 इंच की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये है। इस कीमत में 32 जीबी स्टोरेज वाला Wi-Fi वेरियंट मिलेगा। वहीं Wi-Fi+Cellular वेरियंट की कीमत 40,900 रुपये है। भारत में इसकी बिक्री 30 सितंबर से होगी।

    iPad 10.2 इंच की खास बातें

    एपल आईपैड 10.2 के फीचर्स के बारे में कंपनी ने कोई खास जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसमें 10.2 इंच की रेटिना डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें ए10 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और LTE का सपोर्ट है। इसमें एपल पेंसिल का भी सपोर्ट मिलेगा। पेंसिल आपको अलग से खरीदना होगा जिसकी कीमत 8,500 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें