एप्पल ने पहली बार लांच किए दो सिम वाले आईफोन, 28 सितंबर से भारतीय बाजारों में

एप्पल ने अपने इवेट में एप्पल स्मार्ट वॉच सीरीज 4 लांच किया है। एप्पल के पार्क, कूपरटिनो के स्टीव जॉब्स थियेटर में बुधवार को आयोजित एक इवेंट में स्मार्ट वॉच सीरीज 4 के साथ आईफोन xs, आईफोन xs मैक्स और आईफोन xr लांच किए गए। स्मार्ट वॉच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपकी ईसीजी रिपोर्ट सिर्फ 30 सेकेंड में बता सकती हैय़
एप्पल वाच के जरिये आप कहीं भी 30 सेकंड में अपने दिल का ईसीजी माप सकते हैं। दुर्घटना या आपात स्थिति में आप अपने प्रियजनों को तत्काल एसओएस मैसेज भेज सकते हैं। एप्पल वाच के तीन शानदार वैरिएंट लांच किए गए हैं- फायर, वॉटर और वेपर फेस डिस्प्ले। सीईओ कुक का दावा है कि दुनियाभर में अब उसके 2 अरब आईओएस डिवाइस हो गए हैं।
आईफोन एक्सएस और आईफोन एक्सएस मैक्स में बेहतरीन आईओएस गेमिंग अनुभव
कंपनी ने कई खूबियों वाले आईफोन x के तीन नए वेरियंट पेश किए। दोनों में आईफोन 10 जैसे डिजाइन ही हैं लेकिन इस बार इसके फीचर्स बढ़ाए गए हैं। इनमें ओएलईडी स्क्रीन लगी हुई है जिससे बैटरी की कम खपत होगी और लंबे समय तक चलेगी। नए आईफोन में शानदार आईओएस गेमिंग अनुभव मिलेगा। दोनों फोन में डुएल सिम होंगे। कंपनी ने अलग-अलग प्लान वाले दोनों सिम के लिए 12 कंपनियों के साथ समझौता किया है। भारत में iPhone XS की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये, iPhone XS Max की शुरुआती कीमत 109,900 रुपये और iPhone XR की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये होगी।

क्या है नए आईफोन में खास

नए आईफोन की खासियतों की बात करें तो ये आईफोन अन्य सभी आईफोन से 30 फीसदी अधिक तेज होंगे। इसके अलावा इनमें किसी भी स्मार्टफोन की तुलना में सबसे सुरक्षित फेस आईडी होगा। इसमें 512 जीबी का अधिकतम स्टोरेज है जिससे इसमें दो लाख फोटो रखे जा सकते हैं। तीनों आईफोन में ए12 बायोनिक चीप मिलेगा। इसके अलावा डुअल सिम सपोर्ट भी मिलेगा।
iPhone XR में एल्यूमनियम और ग्लास बॉडी मिलेगी। इसमें नॉच डिस्प्ले और फेस आईडी भी मिलेगा। इसमें सिंगल रियर कैमरा मिलेगा। इसकी डिस्प्ले 6.1 इंच की एलसीडी होगी। इसमें 3डी टच नहीं मिलेगा। नए आईफोन में एक आम सिम कार्ड और एक ई-सिम कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कैमरे के पोट्रेट इफेक्ट को पहले से बेहतर बनाया गया है। नए आईफोन में एक खास ML कैमरा मिलेगा। iOS 12 में AR, मेमोजी, सीरी शॉर्टकट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे