Made In India: टिम कुक का बड़ा बयान, मेड इन इंडिया होंगे अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhone
उन्होंने आपके कहा, “इसके अलावा अप्रैल में चीन से आयात होने वाले कुछ खास प्रोडक्ट्स पर 125% अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की गई थी। इससे चीन से अमेरिका भेजे जाने वाले कुछ AppleCare और एक्सेसरीज़ पर कुल टैक्स 145% तक पहुंच गया है।”

विस्तार
एपल के CEO टिम कुक ने शुक्रवार को जानकारी दी कि जून तिमाही में अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhone भारत में बनाए जाएंगे, जबकि चीन अन्य देशों के लिए अधिकांश डिवाइस का निर्माण करता रहेगा। यह कदम वैश्विक व्यापार में बढ़ती अनिश्चितताओं और टैक्स टैरिफ को देखते हुए उठाया गया है। एपल की दूसरी तिमाही की रिपोर्ट जारी करते हुए टिम कुक ने कहा कि अमेरिका में बिकने वाले लगभग सभी iPad, Mac, Apple Watch और AirPods अब वियतनाम में बनेंगे।
उन्होंने कहा, “जून तिमाही में, हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhone भारत से आएंगे। साथ ही iPad, Mac, Apple Watch और AirPods जैसे उत्पादों की आपूर्ति वियतनाम से होगी। वहीं, चीन अमेरिका के बाहर अधिकांश उत्पादों की आपूर्ति करता रहेगा।” टिम कुक ने बताया कि जून तिमाही में एपल पर लगने वाले अधिकतर टैरिफ 20% के दायरे में आएंगे, जो उन प्रोडक्ट्स पर लागू होंगे जिनकी मूल उत्पादन देश चीन है।
उन्होंने आपके कहा, “इसके अलावा अप्रैल में चीन से आयात होने वाले कुछ खास प्रोडक्ट्स पर 125% अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की गई थी। इससे चीन से अमेरिका भेजे जाने वाले कुछ AppleCare और एक्सेसरीज़ पर कुल टैक्स 145% तक पहुंच गया है।”
- Skype Shutdown: बंद हो रहा है माइक्रोसॉफ्ट का स्काइप, इस दिन से नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
- Alert: एपल ने 150 देश के लोगों को भेजा वॉर्निंग मैसेज, हैकिंग के शिकार हो सकते हैं 100 से अधिक देश के यूजर्स
- Recharge Plan: कीमत कम फायदे अधिक, ये हैं केवल कॉलिंग वाले प्लान
- No Phone Zone: अब क्लासरूम में फोन नहीं ले जा सकते बच्चे, इस्तेमाल पर भी लगी पाबंदी