एपल का बैक टू स्कूल ऑफर: मैक या आईपैड खरीदने पर मुफ्त में मिलेंगे एयरपॉड्स, जानें सभी ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Jun 2025 09:24 AM IST
सार

MacBook Pro लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह ऑफर निश्चित रूप से आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह प्रमोशन एक डिस्काउंट मॉडल पर आधारित है, जिसमें खरीदे गए डिवाइस के आधार पर कुछ विशेष एक्सेसरीज पर निश्चित छूट मिलती है।

Apple Back to School offer gives you free AirPods or Apple Pencil with Mac and iPad purchases
Apple Back to School offer - फोटो : apple

    विस्तार

    एपल ने भारत में अपना बहुप्रतीक्षित Back to School कार्यक्रम फिर से शुरू कर दिया है। इस बार छात्रों को पात्र मैक या आईपैड की खरीद पर मुफ्त में AirPods या Apple Pencil Pro पाने का मौका मिलेगा। यह ऑफर 17 जून से 30 सितंबर 2025 तक मान्य रहेगा और इसे एपल की ऑनलाइन स्टोर या देशभर के एपल स्टोर्स से प्राप्त किया जा सकता है। आइए एपल के इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं...

    इस ऑफर के तहत आप 27,900 रुपये तक की एक्सेसरी मुफ्त या नाममात्र की कीमत पर पा सकते हैं। यदि आप नया iPad Air खरीद रहे हैं या MacBook Pro लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह ऑफर निश्चित रूप से आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह प्रमोशन एक डिस्काउंट मॉडल पर आधारित है, जिसमें खरीदे गए डिवाइस के आधार पर कुछ विशेष एक्सेसरीज पर निश्चित छूट मिलती है।

    iPad Air और iPad Pro पर ₹10,900 तक की छूट।MacBook Air, MacBook Pro और iMac पर ₹17,900 तक की छूट।iPad Air (₹54,900 से शुरू) खरीदने पर आपको ₹10,900 की कीमत वाला Apple Pencil Pro मुफ्त मिलेगा।या फिर आप ₹12,900 के AirPods 4 को केवल ₹2,000 अतिरिक्त देकर ले सकते हैं।iPad Pro (₹89,900 से शुरू) पर भी यही ₹10,900 की छूट लागू होती है।MacBook Air (₹89,900 से शुरू) और MacBook Pro (₹1,59,900 से शुरू) पर आपको ₹17,900 की एक्सेसरी मुफ्त मिलेगी।आप चाहें तो AirPods 4 with ANC (₹17,900) मुफ्त में ले सकते हैं याAirPods Pro 2 (₹24,900) पर ₹7,000 अतिरिक्त देकर अपग्रेड कर सकते हैं।Apple Pencil Pro, AirPods 4 (नॉन-ANC) और iPad के Magic Keyboard इस ऑफर में शामिल नहीं हैं।iMac (₹1,29,900 से शुरू) पर भी ₹17,900 की छूट मिलेगी। आप चाहें तो AirPods 4 with ANC या AirPods Pro 2 में से कोई एक चुन सकते हैं।ध्यान दें: Magic Keyboard with Touch ID और Magic Mouse iPad ऑफर में शामिल नहीं हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें