भारत में लॉन्च हुआ 20,000mAh का यह पावरबैंक, लैपटॉप भी हो जाएगा चार्ज

एंकर ने भारत में एक ऐसा पावरबैंक लॉन्च किया है जिससे मोबाइल तो चार्ज होगा ही, इससे आप लैपटॉप भी चार्ज कर सकेंगे। एंकर ने Powercore Speed 20000mah PD नाम से पावरबैंक भारतीय बाजार में उतारा है जिसमें 20000 एमएएच की बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि इस पावरबैंक में फास्ट चार्जिंग भी दी गई है।
ये भी पढ़ेंः ये है Pebble का सबसे सुरक्षित 10000 mAh का पावरबैंक, एक साथ कीजिये 3 स्मार्टफोन चार्ज
इस पावरबैंक में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दी गई है। इससे मैकबुक भी चार्ज किया जा सकेगा। इसमें अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि एक बार की फुस चार्जिंग में छः आईफोन, एक मैकबुक, दो आईपैड चार्ज किए जा सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः भारत में लांच हुआ यह सोलर पावर बैंक, जानें कीमत व खासियत
इसमें ए-ग्रेड ली-पॉलीमर बैटरी दी गई है और कंपनी ने इसकी मजबूती को लेकर भी दावा किया है। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। पावरकोर स्पीड 20000एमएएच पीडी को ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 6,999 रुपये है।