दुनिया का सबसे छोटा Android PC हुआ लॉन्च, च्यूइंग गम पैक के बराबर है इसका साइज

चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी बी2गो ने अब तक का सबसे छोटा एंड्रॉयड पीसी एक्स96एस (वायरलेस डॉन्गल) लॉन्च कर दिया है। इस गैजेट का साइज एक च्यूइंग गम पैक के बराबर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह डिवाइस एक एंट्री लेवल टीवी स्टिक है, जिसको टीवी और कंप्यूटर में कनेक्ट किया जा सकता है। एंड्रॉयड पीसी का वजन 31 ग्राम है। हालांकि, अब तक एंड्रॉयड पीसी ग्राहकों के लिए बाजार में उपलब्ध नहीं है। तो चलिए जानते हैं एंड्रॉयड पीसी की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Android PC X96S की कीमत
कंपनी ने इस डिवाइस को दो वेरिएंट के साथ चीनी बाजार में उतारा है, जिसमें 2 जीबी/16 जीबी और 4 जीबी/32 जीबी स्टोरेज शामिल है। वहीं, कंपनी ने पहले वेरिएंट की कीमत 6,600 रुपये और दूसरे वेरिएंट की कीमत 8,899 रुपये रखी है।
इसे भी पढ़ें : ipad Pro 2020 की तस्वीरें आई सामने, आईफोन 11 प्रो की तरह मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा
Android PC X96S की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इस गैजेट में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए माली-जी31 जीपीयू समेत क्वाड-कोर एमोलॉजिक एस905वाय5 सीपीयू दिया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में चार जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस पीसी में टीवी और मॉनिटर को कनेक्ट करने के लिए फुल साइज यूएसबी पोर्ट भी दिया गया है।
Android PC X96S का साउंड सिस्टम
अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस गैजेट में 5.1 सराउंड आउटपुट दिया है। इसके अलावा यूजर्स को 4के अल्ट्रा-एचडी रिजॉल्यूशन के साथ कंटेंट मिलेगा।
Android PC X96S की कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिहाज से यूजर्स को एंड्रॉयड पीसी में एंड्रॉयड 8.1, डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ वर्जन 4.2 जैसे फीचर्स मिलेंगे। इतना ही नहीं यूजर्स डिवाइस के जरिए 3D कंपैटिबल टीवी में 3डी गेमिंग और वीडियो देखने का लुत्फ उठा सकते हैं।
- ipad Pro 2020 की तस्वीरें आई सामने, आईफोन 11 प्रो की तरह मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा
- Samsung Galaxy M31 की जानकारी हुई लीक, इन फीचर्स के साथ बाजार में देगा दस्तक
- Samsung Galaxy A30s का 128 जीबी वेरिएंट हुआ लॉन्च, मिलेगा एचडी डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर
- अगर iPhone का करते हैं इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान, लोग खोज रहे हैं हैक करने के तरीके