Samsung Galaxy M31 की जानकारी हुई लीक, इन फीचर्स के साथ बाजार में देगा दस्तक

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 29 Dec 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M31 Information Leak Soon Launch With 6gb ram and powerful processor
Samsung Galaxy M31 - फोटो : Ontopeverest / twitter

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) एम सीरीज के एम31 (Samsung Galaxy M31) फोन को जल्द ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले इस अगामी डिवाइस को सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इस साइट ने एम31 स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-M315F के साथ लिस्ट किया है। हालांकि, लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई हैं। यूजर्स को इस डिवाइस में एक्सीनॉस 9611 चिपसेट का स्पोर्ट मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी अब तक एम सीरीज के कुल दस मोबाइल पेश कर चुकी है, जिनकों लोगों ने बहुत पसंद किया हैं। तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी एम31 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन में छह जीबी रैम के साथ एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही कंपनी का यह फोन में एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा, जो वनयूआई 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा। वहीं, इस फोन को गीकबेंच साइट पर सिंगल कोर में 348 स्कोर और मल्टी कोर में 1214 स्कोर मिला है।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद होगा। लेकिन अब तक अन्य सेंसर्स की जानकारी नहीं मिली हैं। इसके अलावा कंपनी ने गैलेक्सी एम41 और एम11 में तीन कैमरे का सपोर्ट दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एम21 की स्पेसिफिकेशन लीक हुई थी, जिनमें कैमरा और रैम की जानकारी मिली थी। लीक रिपोर्ट के आधार पर माना जा सकता है कि यूजर्स को इस फोन में चार जीबी रैम के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप का सपोर्ट मिलेगा, जिसमें 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें