ipad Pro 2020 की तस्वीरें आई सामने, आईफोन 11 प्रो की तरह मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 29 Dec 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
ipad 2020 pro information leak may come with iphone 11 pro triple real camera know about it
एपल - फोटो : PTI

    आईफोन मेकर कंपनी एपल (Apple) नए साल में आईपैड प्रो 2020 (ipad 2020) को लॉन्च करने की तैयारी में है। आईपैड से जुड़ी कुछ रिपोर्ट हाल ही में लीक हुई थी, जिनमें स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। इसके अलावा इस डिवाइस के कई रेंडर्स भी लीक हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि यूजर्स को इस अगामी आईपैड में आईफोन 11 प्रो वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। हालांकि, अब तक कंपनी ने आईपैड को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    एपल ने अब तक आईपैड प्रो 2020 की लॉन्चिंग डेट और कीमत को लेकर खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि इस डिवाइस की कीमत को प्रीमियम सेगमेंट में रखा जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इससे पहले कई आईपैड लॉन्च किए थे, जिनको खरीदने के लिए लंबी-लंबी कतारे लगी थी।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस आईपैड को 11 इंच और 12.2 इंच वेरिएंट के साथ बाजार में उतारेगी। रेंडर में पहले वेरिएंट के बैक में एल्युमिनियम और दूसरे वेरिएंट में ग्लास का पैनल देखा जा सकता है। कैमरे की बात करें तो कंपनी इस डिवाइस में आईफोन 11 प्रो वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगी। वहीं, दूसरी तरफ सूत्रों की मानें तो यूजर्स को इस आईपैड के कैमरा में 3डी सेंसर मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने आईफोन 11 सीरीज के तहत 11 प्रो को भारत समेत कई देशों में पेश किया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में 5.8 इंच का डिस्प्ले मिला है। साथ ही कंपनी ने इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला, दूसरा कैमरा अल्ट्रा वाइड एंगल वाला और तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं, फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है।

    इसके अलावा आईफोन 11 प्रो में 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ दमदार बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। कैमरे की खासियत की बात करें तो कंपनी ने इसमें डीप फ्यूजन नाम का एक फीचर दिया है, जिससे यूजर्स एक क्लिक में नौ फोटो क्लिक कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें