ZOOOK ने भारत में एक साथ लॉन्च किए 10 गेमिंग हेडफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Nov 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
An all-new extensive range of 10 Gaming Headphones launched by ZOOOK in India
Zoook Gaming Headphone - फोटो : AMAR UJALA

    फ्रांस की कंपनी ZOOOK ने भारतीय गेमिंग बाजार में अपने 10 नए हेडफोन लॉन्च किए हैं जिनके नाम क्रमशः Stealth, Rambo, Stallone, Bravo, Sniper, Communicate, Killer, Killer Gold, GamerZ1 और Rifle हैं। इन हेडफोन की कीमतें 2,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये के बीच हैं। ये सभी प्रोफेशनल हेडफोन हैं। इनकी डिजाइन प्रीमियम और लॉन्च लास्टिंग बिल्ड क्वालिटी है।

    ZOOOK के इन गेमिंग हेडफोन की खासियतों की बात करें तो इनमें न्वाइज कैंसिलेशन के साथ प्रोफेशनल सराउंड साउंड क्वालिटी है। कंपनी का दावा है कि इन हेडफोन के साथ आपको वास्तव में युद्ध के मैदान का अनुभव होगा। इनका वजन महज वन पाउंड है।

    विज्ञापन

    लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों का ख्याल रखते हुए कंपनी ने इन हेडफोन में मुलायम ईयरपैड्स दिए हैं। इन हेडफोन में 7.1 सराउंड साउंड मिलेगा। यह साउंड गोलियों का आवाज का बेहतरीन अनुभव देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इन हेडफोन को खासतौर पर PS4 गेमर्स के लिए तैयार किया गया है। ये हेडफोन 3.5एमएम हेडफोन जैक के साथ आते हैं। ऐसे में आप इन्हें प्ले-स्टेशन 4, Xbox One, कंप्यूटर, Nintendo 3DS आदि के साथ आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। हेडफोन में दोनों ओर एलईडी लाइट्स भी है। सभी हेडफोन में माइक भी है।

    इनमें से Rambo, Bravo, Killer और Killer Gold में 50एमएम का नीयोडायनेमिक ड्राइवर है, जबकि Stealth, Stallone, Sniper, Communicate, Rifle और GamerZ1 40एमएम के नीयोडायमियम ड्राइवर के साथ आते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें