Ambrane ने लॉन्च की स्मार्टवॉच, BP सेंसर के साथ SPO2 का भी मिलेगा सपोर्ट

यदि आप भी किसी ऐसी स्मार्टवॉच की तलाश में हैं जिसकी कीमत और उसमें हर्ट रेट मॉनिटर, ऑक्सीन लेवल मापने और ब्लडप्रेशर सेंसर हो तो आपके लिए भारती मोबाइल एसेसरीज ब्रांड एम्ब्रेन ने इंटीग्रेटेड एसपीओ2 मेजरमेंट वाली “पल्स स्मार्ट वॉच” आपके लिए लॉन्च कर दी है।
Ambrane Pulse घड़ी आपके ऑक्सीजन लेवल में उतार-चढ़ाव की लेटेस्ट अपडेट के साथ दिल की धड़कन और ब्लडप्रेशर की भी जानकारी देती है। एम्ब्रेन की इस स्मार्टवॉच की कीमत 3,499 रुपये है और इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है।
इस स्मार्टवॉच में आठ एडवांस्ड स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं जिनमें चलना, दौड़ना, हाइकिंग (लंबी पैदल यात्रा), घुड़सवारी, ट्रेडमिल पर दौड़ना, पर्वतारोहण, बिना पहियों की एक ही जगह स्थिर साइकल से एक्सरसाइज करना (स्पिनिंग बाइक) और योगाभ्यास जैसे मोड्स शामिल हैं। रोजमर्रा की गतिविधियों पर निगरानी के अलावा यह वॉच बिना किसी काम के खाली बैठे रहने पर रिमाइंडर भी देती है।
इसके अलावा यह घड़ी आपके शरीर में पानी की जरूरत का ध्यान रखती है। यह आपको याद दिलाती है कि आपको कब-कब पानी पीना है, जिससे आपके शरीर में पानी की जरूरत पूरी होती रहे। यह स्मार्टवॉच टीएफटी एलईडी स्क्रीन में 1.3 इंच के डिस्प्ले (240x240 रिजॉल्यूशन) के साथ आती है।
यह डिवाइस रोजाना इस्तेमाल के लिए पीपीजी सेंसर को सपोर्ट करती है और 5 एटीएम वॉटरप्रूफ है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 है और इसमें 210 एमएएच की बैटरी है। चार्जिंग के लिए इसमें मैग्नेटिक सॉकेट है।इस स्मार्टवॉच की मदद से आप अपने मोबाइल पर आने वाली कॉल को रिजेक्ट करने के अलावा म्यूजिक के वॉल्यूम को भी कंट्रोल कर सकते हैं।