Ambrane Pulse Review: 2,799 रुपये की स्मार्टवॉच जो ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड ऑक्सीजन तक बताती है

प्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Dec 2020 02:24 PM IST
सार

शानदार बैटरीब्लड प्रेशर, ब्लड ऑक्सीजन जैसे सेंसरकीमत बजट में

विज्ञापन
Ambrane Pulse Review in Hindi price and specifications
Ambrane Pulse Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    घरेलू मोबाइल एसेसरीज ब्रांड एम्ब्रेन ने इंटीग्रेटेड एसपीओ2 मेजरमेंट के साथ अपनी एक स्मार्टवॉच बाजार में उतारी है जिसे पल्स स्मार्टवॉच नाम दिया गया है। Ambrane Pulse स्मार्टवॉच 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटर करने के साथ-साथ ब्लड में मौजूद ऑक्सीजन लेवल को मापने में भी सक्षम है। Ambrane Pulse की एक सबसे खास बात यह है कि यह स्मार्टवॉच ब्लडप्रेशन की रिपोर्ट भी देती है। एम्ब्रेन की इस स्मार्टवॉच की कीमत 3,499 रुपये है। Ambrane Pulse को हमने एक महीने तक लगातार इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं अपनी सिग्मेंट में ब्लडप्रेशर सेंसर के साथ मौजूद पहली स्मार्टवॉच के बारे में..

    Ambrane Pulse Review: स्पेसिफिकेशन

    यह स्मार्टवॉच टीएफटी एलईडी स्क्रीन में 1.3 इंच के डिस्प्ले (240x240 रिजॉल्यूशन) के साथ आती है। यह डिवाइस रोजाना इस्तेमाल के लिए पीपीजी सेंसर को सपोर्ट करती है और 5 एटीएम वॉटरप्रूफ है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 है और इसमें 210 एमएएच की बैटरी है। चार्जिंग के लिए इसमें मैग्नेटिक सॉकेट है। इस स्मार्टवॉच की मदद से आप अपने मोबाइल पर आने वाली कॉल को रिजेक्ट करने के अलावा म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    Ambrane Pulse Review: 2,799 रुपये की स्मार्टवॉच जो ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड ऑक्सीजन तक बताती है

    इस स्मार्टवॉच में आठ एडवांस्ड स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं जिनमें चलना, दौड़ना, हाइकिंग (लंबी पैदल यात्रा), घुड़सवारी, ट्रेडमिल पर दौड़ना, पर्वतारोहण, बिना पहियों की एक ही जगह स्थिर साइकल से एक्सरसाइज करना (स्पिनिंग बाइक) और योगाभ्यास जैसे मोड्स शामिल हैं। रोजमर्रा की गतिविधियों पर निगरानी के अलावा यह वॉच बिना किसी काम के खाली बैठे रहने पर रिमाइंडर भी देती है। इस वॉच में आपको पानी पीने का रिमाइंडर भी मिलेगा। वॉच के साथ एक साल की वारंटी मिल रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Ambrane Pulse Review: डिजाइन

    Ambrane Pulse Review
    Ambrane Pulse Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Ambrane Pulse की डिजाइन कुछ स्पेशल नहीं, बल्कि बाजार में मौजूद तमाम स्मार्टवॉच की तरह है। बॉडी इसकी प्लास्टिक की है और स्ट्रैप सिंथेटिक मैटेरियल का है। डायल रेक्टेंगल स्टाइल में है। इसमें एक ही बटन है जो कि पावर और फंक्शन दोनों का काम करता है। बटन की प्लेसमेंट राइट साइड में सेंटर में है। पीछे की ओर चार सेंसर्स हैं। बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। वॉच पर जल्दी से स्क्रैच आने या फिर एक दो बार गिर जाने से स्क्रैच नहीं आते हैं। इसमें 1.5 इंच की कलर डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ टच का भी सपोर्ट है।

    Ambrane Pulse Review: 2,799 रुपये की स्मार्टवॉच जो ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड ऑक्सीजन तक बताती है

    डिस्प्ले की क्वालिटी आईपीएस एलसीडी है। धूप या तेज रौशनी या फिर कम रौशनी तीनों स्थिति में डिस्प्ले की परफॉर्मेंस अच्छी है और टच का रिस्पॉन्स रेट भी बढ़िया है। इस वॉच के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले नहीं मिलता है। इस वॉच में प्री-इंस्टॉल सिर्फ चार वॉच फेसेज मिलते हैं। यह वॉच एक ही कलर वेरियंट ब्लैक में उपलब्ध है। इसे मेल और फीमेल दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो डिजाइन और डिस्प्ले से हमें किसी तरह की शिकायत नहीं है।

    Ambrane Pulse Review: परफॉर्मेंस

    Ambrane Pulse Review
    Ambrane Pulse Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    अब जहां तक परफॉर्मेंस की बात है तो Ambrane Pulse अपनी रेंज में मौजूद कई स्मार्टवॉच को कड़ी देती है। इस वॉच में ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, हर्ट रेट सेंसर, ब्लड प्रेशर सेंसर और एक्सेलेरोमीटर सेंसर्स हैं। इन सेंसर्स की सटीकता की बात करें तो इस मामले में यह वॉच प्रीमियम वॉच को टक्कर देती है। उदाहरण के तौर पर रिव्यू के दौरान Ambrane Pulse के ब्लड ऑक्सीजन सेंसर की तुलना एपल वॉच सीरीज 6 के साथ की और कमाल की बात यह है कि दोनों वॉच ने एक ही (97%) रिपोर्ट दी। हर्ट रेट भी सटीक है, हालांकि ब्लड प्रेशर की सटीकता के बारे में हम नहीं कह सकते।

    Ambrane Pulse Review: 2,799 रुपये की स्मार्टवॉच जो ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड ऑक्सीजन तक बताती है

    इसकी सटीकता की जांच के लिए हमारे पास कोई डिवाइस नहीं थी, हालांकि अनुमानतः और पूर्व की जांच की आधार पर हम कह सकते हैं कि ब्लड प्रेशर की रिपोर्ट काफी सटीक थी। स्टेप काउंटर सटीकता से काम करता है। इस वॉच में आपको जीपीएस, वाई-फाई, माइक्रोफोन का सपोर्ट नहीं मिलेगा। इस वॉच में आपके फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन वाइब्रेशन के साथ मिलेंगे। इस वॉच में हिंदी का सपोर्ट नहीं है। इस वॉच में एक्टिविटी ट्रैकर के तौर पर Sedentary Reminder है यानी एक तय वक्त तक खाली बैठे रहने पर वॉच आपको उठने के लिए रिमाइ़ंडर देती है।

    Ambrane Pulse Review: 2,799 रुपये की स्मार्टवॉच जो ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड ऑक्सीजन तक बताती है

    यह रिमाइंडर सटीक नहीं है। वॉच को रख देने और सोये रहने पर भी यह Sedentary Reminder देती है, जबकि रिमाइंडर सिर्फ बैठे रहने पर मिलना चाहिए। इस वॉच पर कॉलिंग का नोटिफिकेशन आता है। आप वॉच के जरिए कॉल को रिजेक्ट कर सकते है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 मिलता है। इस वॉच के जरिए फोन पर प्ले होने वाले म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकते हैं और फोन को भी सर्च कर सकते हैं। तो कुल मिलाकर कहें तो Ambrane Pulse अपनी कीमत में बढ़िया वॉच है।

    Ambrane Pulse Review: 2,799 रुपये की स्मार्टवॉच जो ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड ऑक्सीजन तक बताती है
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें