Ambrane ने लॉन्च किया 40000mAh का मेड इन इंडिया पावरबैंक, लैपटॉप को भी करेगा चार्ज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 Feb 2023 03:29 PM IST
सार

Ambrane Stylo Boost एक हेवी पावरबैंक है जो कि मोबाइल और टैबलेट के साथ-साथ लैपटॉप को भी चार्ज कर सकता है। Ambrane Stylo Boost के साथ 65W की अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग दी गई है। Ambrane Stylo Boost की डिजाइन भी शानदार है और सिक्योरिटी के लिए मल्टी लेयर प्रोटेक्शन दी गई है।

विज्ञापन
Ambrane introduces 40000mAh Stylo Boost powerbank with 65W PD and fast charging
Ambrane Stylo Boost - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Ambrane ने अपने नए पावरबैंक Ambrane Stylo Boost को बाजार में उतार दिया है। Ambrane Stylo Boost एक हेवी पावरबैंक है जो कि मोबाइल और टैबलेट के साथ-साथ लैपटॉप को भी चार्ज कर सकता है। Ambrane Stylo Boost के साथ 65W की अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग दी गई है। Ambrane Stylo Boost की डिजाइन भी शानदार है और सिक्योरिटी के लिए मल्टी लेयर प्रोटेक्शन दी गई है।

    Stylo Boost के साथ 180 दिनों की वारंटी मिल रही है और इसे अमेजन इंडिया के अलावा कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से भी हो रही है। Ambrane Stylo Boost के साथ प्रीमियम मैटे मेटालिक फिनिश मिलती है।

    विज्ञापन

    Stylo Boost में लिथियम पॉलिमर बैटरी दी गई है। इसके साथ 20W QC 3.0 आउटपुट भी मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह पावरबैंक बहुत ही तेजी से आईफोन और एंड्रॉयड फोन को चार्ज कर सकता है। यदि आपके लैपटॉप में टाईप-सी पोर्ट है तो आप Ambrane Stylo Boost से अपने लैपटॉप को भी चार्ज कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी का दावा है कि Macbook Pro को 2 घंटे 20 मिनट में 0% से 100% तक चार्ज हो सकता है। इसमें तीन आउटपुट पोर्ट्स हैं। इसमें 60W फास्ट चार्जिंग का आउटुपट है। Ambrane Stylo Boost को ब्लू और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है।

    इसमें प्रोटेक्शन के लिए 12 लेयर्स दिए गए हैं। इसके साथ ABS प्लास्टिक की बिल्ड क्वॉलिटी मिलती है। पावरबैंक में एलईडी इंडिकेटर भी दिया गया है जो कि बैटरी की लाइफ के बारे में जानकारी देता है। कंपनी ने भारतीय में 1.5 करोड़ से अधिक पावरबैंक बेच दिए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें