विशाल भारद्वाज की नई फिल्म Fursat हुई रिलीज, iPhone 14 Pro से हुई है शूटिंग
एपल ने ईशान खट्टर और वामिका गब्बी की Fursat फिल्म को अपनी वेबसाइट के होमपेज पर भी पब्लिश किया है। इसके अलावा एपल के यूट्यूटब चैनल पर भी इस वीडियो को देखा जा सकता है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक विशाल भारद्वाज की इस फिल्में निशांत नाम के एक व्यक्ति की कहानी बताई गई है, जिसे दूरदर्शी नामक एक प्राचीन अवशेष मिलता है, जो उसे भविष्य बताता है।

विस्तार
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की शॉर्ट फिल्म Fursat रिलीज हो गई है। फुर्सत की फिल्म की काफी टेक्नोलॉजी सेक्टर में हो रही है। इसका बड़ा कारण यह है कि इस पूरी फिल्म को iPhone 14 Pro से रिकॉर्ड किया गया है। Fursat को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। Fursat में ईशान खट्टर और ईशान खट्टर और वामिका गब्बी को एक ऐसे व्यक्ति की जादुई कहानी के रूप में दिखाया गया जो भविष्य को नियंत्रित करने के लिए इतना जुनूनी है कि वह वर्तमान में सबसे कीमती चीज को खोने का जोखिम उठाता है। यह फिल्म 30 मिनट की है।
एपल ने ईशान खट्टर और वामिका गब्बी की Fursat फिल्म को अपनी वेबसाइट के होमपेज पर भी पब्लिश किया है। इसके अलावा एपल के यूट्यूटब चैनल पर भी इस वीडियो को देखा जा सकता है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक विशाल भारद्वाज की इस फिल्में निशांत नाम के एक व्यक्ति की कहानी बताई गई है, जिसे दूरदर्शी नामक एक प्राचीन अवशेष मिलता है, जो उसे भविष्य बताता है।
इस पूरी फिल्म की शूटिंग iPhone 14 Pro से की गई है जिसे पिछले साल सितंबर में एपल ने लॉन्च किया था। इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है। इसमें अन्य दो लेंस 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो सेंसर हैं। iPhone 14 Pro की बॉडी सर्जिकल ग्रेड स्टेनलेस स्टील की है।
इसके अलावा इस फोन में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जिसके साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी है। फोन की शुरुआती कीमत 1,29,900 रुपये है। यहां क्लिक करके आप कैमरे के फीचर्स और शूटिंग के तरीके को देख सकते हैं।
- OnePlus 11 5G: वनप्लस के फ्लैगशिप फोन की लॉन्च से पहले कीमत आई सामने, फीचर्स से लेकर सेल तक, जानें सबकुछ
- WhatsApp Calling Shortcut: व्हाट्सएप पर कॉलिंग करने वालों की होगी मौज, कंपनी ला रही शानदार फीचर, ऐसे करेगा काम
- Chat GPT : चैट जीपीटी क्या है, यह किस तरह से लोगों के करिअर को प्रभावित कर रहा है, पूरी जानकारी देखें यहां
- Apple CEO Tim Cook: एपल प्रमुख टिम कुक ने की भारत की तारीफ, कहा- 'भारत को लेकर बहुत ही ज्यादा आशावान हूं"