छह घंटे के बैकअप और एक साल की वारंटी के साथ Ambrane Elite नेकबैंड हुआ लॉन्च

घरेलू मोबाइल एसेसरीज ब्रांड एम्ब्रेन (Ambrane) ने एचडी स्टीरियो साउंड वाले एलीट नेकबैंड ईयरफोन लॉन्च किया है। कंपनी का यह नया प्रोडक्ट खासतौर पर रिटेल स्टोर के लिए पेश किया गया है। Ambrane Elite नेकबैंड को 1,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 365 दिनों की वारंटी मिल रही है।
कंपनी के मुताबिक Ambrane Elite डायनेमिक साउंड ड्राइवर्स से लैस यह नेकबैंड माइक्रो साउंड वेव को भी पकड़ने में सक्षम है। इसमें दमदार बास के साथ शानदार टेरिबल होने का दावा किया गया है। यह नेकबैंड IPX4 स्वेट रेसिस्टेंस के साथ आता है और ब्लूटूथ V5.0 के जरिए किसी भी एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस के साथ कनेक्ट हो सकता है।
एलीट वन टच वॉयस असिस्टेंस इनेबल है, जो एक बटन क्लिक करने पर सिरी और गूगल के साथ काम करता है। एर्गोनॉमिक तरीके से डिजाइन किया गया यह नेकबैंड अपने लचीले हेड और झुके हुए इन-द-ईयर फिट के साथ पूरे दिन सुविधा सुनिश्चित करता है। इसकी इनविजिबल नैनो कोटिंग टेक्नोलॉजी वर्कआउट के दौरान पसीने से बचाती है, जबकि ईयर हुक्स ईयरफोन को गिरने से रोकते हैं। इसमें 135mAh की बैटरी है जो कि 6 घंटे तक का बैकअप देती है।
इस हेडसेट में एक थ्री-बटन इन-लाइन रिमोट कंट्रोल और एक माइक्रोफोन है। रिमोट कंट्रोल आपको कॉल्स और म्यूजिक को स्मार्टफोन को छूए बिना हैंड्स-फ्री मैनेज करने की सहूलियत देता है। यह यूजर्स को म्यूजिक कंट्रोल करने और रिमोट कंट्रोल से वॉइस असिस्टेंस एक्टिव करने की सुविधा भी देता है।
नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग पर एम्ब्रेन इंडिया के डायरेक्टर अशोक राजपाल ने कहा, 'एम्ब्रेन ने ऑनलाइन स्पेस में मजबूत पहुंच बनाई है। बढ़ते पोर्टफोलियो और उत्पाद श्रृंखला के साथ अब हम रिटेल स्टोर मार्ग पर ज्यादा आक्रामक तरीके से आना चाहते हैं और सही टचपॉइंट्स पर दिखना चाहते हैं, ताकि यूजर्स को व्यावहारिक अनुभव दे सकें। भारत में हमारे 7000 से ज्यादा रिटेल स्टोर्स हैं और हमारा लक्ष्य साल 2021 के अंत तक इस संख्या को 10000 से ज्यादा कर पूरे भारत में पहुंच बनाना है।'