एंब्रेन इंडिया ने लॉन्च किए दो ईयरबड्स, शुरुआती कीमत मात्र 899 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 Mar 2021 10:00 AM IST
सार

Ambrane NeoBuds 33 में भी बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 है और इसमें भी 10mm का डायनेमिक ड्राइवर है।

विज्ञापन
Ambrane Dots 38 and NeoBuds 33 TWS Earphones launched in India With Voice Assistant
एंब्रेन ईयरबड्स - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी एंब्रेन ने अपने दो ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भारत में लॉन्च किए हैं जिनमें Ambrane Dots 38 और NeoBuds 33 शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत 1,799 रुपये है। दोनों ईयरबड्स को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा दोनों बड्स के फीचर्स भी काफी मिलते हैं। दोनों ईयरबड्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है।

    Ambrane Dots 38, Ambrane NeoBuds 33 की कीमत

    कीमत की बात करें तो Ambrane Dots 38 को व्हाइट कलर में कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 2,499 रुपये है, हालांकि ऑफर के तहत यह महज 1,299 रुपये में मिल रहा है। वहीं Ambrane NeoBuds 33 को कंपनी की वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है लेकिन ऑफर के तहत अमेजन से इसे 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह ब्लैक, इंडिगो ब्लू और व्हाइट कलर में मिलेगा।

    विज्ञापन

    Ambrane Dots 38 की स्पेसिफिकेशन

    Ambrane Dots 38 में ब्लूटूथ 5.0 है और बेहतर आवाज के लिए इसमें 10mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसमें कॉलिंग के लिए इन-बिल्ट माइक भी है। इसके अलावा म्यूजिक कंट्रोल, कॉल रिजेक्ट के लिए इसमें अलग-अलग बटन भी दिए गए हैं। इस ईयरबड्स में वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। इसकी बैटरी को लेकर 4 घंटे के बैकअप का दावा है, वहीं केस के साथ 16 घंटे का दावा है। दोनों बड्स में 40mAh की और केस में 300mAh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी केबल है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Ambrane NeoBuds 33 की स्पेसिफिकेशन

    Ambrane NeoBuds 33 में भी बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 है और इसमें भी 10mm का डायनेमिक ड्राइवर है। कॉलिंग के लिए इनबिल्ट माइक है और टच सेंसर दिया गया है जिसकी मदद से आप म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं, कॉलिंग कर सकते हैं और वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसकी बैटरी को लेकर 3.5 घंटे के बैकअप का दावा है। इसके प्रत्येक बड्स में 35mAh की और चार्जिंग केस में 300mAh की बैटरी है। इसमें भी चार्जिंग के लिए टाईप-सी केबल है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें