सिग्निफाई ने भारत में लॉन्च की पहली 3डी प्रिंटेड ल्यूमिनरीज

लाइटिंग के क्षेत्र में दुनिया के जाने-माने दिग्गज, सिग्निफाई ने आज भारत की पहली विशिष्ट रूप से निर्मित 3डी प्रिंटेड लाइट ल्यूमिनरीज लॉन्च की है। इसमें 100 फीसदी रिसाइकिल करने योग्य पॉलिकार्बोनेटेड मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है जिसके जरिए अलग-अलग तरह की आकर्षक डिजाइन के ल्यूमिनरीज बनाने में मदद मिलती है।
कंपनी का दावा है कि मौजूदा समय में सिग्निफाई ही एकमात्र प्रमुख निर्माता है, जो इंडस्ट्रियल और कमर्शल आधार पर 3डी प्रिंटेड लाइटिंग प्रॉडक्ट्स तैयार करती है। भारत सरकार के “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” के तहत कंपनी ने वडोदरा में पहले से मौजूदा लाइटिंग फैक्ट्री में 3डी प्रिटिंग प्लांट लगाया है। इसके अलावा नोएडा में कंपनी ने अपने अनुसंधान और विकास केंद्र में डिजाइन लैब भी बनाई है।
कंपनी की वेबसाइट पर अपनी जरूरत के अनुसार डिजाइन की गई ऑनलाइन 3डी प्रिंटेड ल्यूमिनरीज का ऑर्डर दिया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि प्रोफेशनल ग्राहक ल्यूमिनरीज को https://www.tailored.lighting.philips.com/en/in/ पर डिजाइन कर सकते हैं और अपने ऑर्डर प्लेस करने के लिए टीम के संपर्क भी कर सकते हैं।
3डी प्रिंटेड ल्यूमिनरीज का सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए धातु के ल्यूमिनरीज की तुलना में 47 फीसदी तक कार्बन का कम उत्सर्जन होता है, इसमें इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और ऑप्टिक्स नहीं आते। 3डी प्रिटिंग के प्रयोग से तैयार फाइनल प्रॉडक्ट किसी भी परंपरागत लाइटिंग उपकरण की तुलना में वजन में दो तिहाई तक हलका होता है, जिससे शिपिंग के दौरान इन प्रॉडक्ट्स से 35 फीसदी तक कार्बन उत्सर्जन कम होता है।
- वॉट्सएप बिना खोले और टाइप किए कैसे भेजें मैसेज, जानें पूरी प्रोसेस
- Redmi Smart TV X55 First Impression: तस्वीरों में देखें कैसा है रेडमी का पहला स्मार्ट टीवी
- आईटेल ने एक साथ लॉन्च किए चार एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी, गूगल असिस्टेंट का भी मिलेगा सपोर्ट
- सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट वालों की अब खैर नहीं, निकाली जाएगी कुंडली