आईटेल ने एक साथ लॉन्च किए चार एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी, गूगल असिस्टेंट का भी मिलेगा सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Mar 2021 02:27 PM IST
itel-g-series-smart-tv-32-inch-43-inch-55-inch-launch-today-in-india:
itel smart tv - फोटो : अमर उजाला

    आईटेल इंडिया ने भारत अपने स्मार्ट टीवी की नई रेंज लॉन्च की है जिसे itel G सीरीज नाम दिया गया है। itel G सीरीज के सभी टीवी एंड्रॉयड टीवी हैं और इन्हें खासतौर पर होम इंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। itel G सीरीज में गूगल असिस्टेंट के साथ गूगल प्ले-स्टोर, डॉल्बी ऑडियो और शानदार ब्राइटनेस तक का सपोर्ट दिया गया है। चारों टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में वॉयस कंट्रोल दिया गया है।

    itel G सीरीज की टीवी की ब्राइटनेस 400 निट्स है और डिस्प्ले की स्टाइल फ्रेमलेस है। itel G सीरीज के तहत चार स्मार्ट टीवी पेश किए गए हैं जिनकी साइज 32 इंच, 43 इंच (दो) और 55 इंच है। इन टीवी को 2के और 4के कैटेगरी में पेश किया गया है। आईटेल के सभी टीवी मेड इन इंडिया हैं। सभी टीवी में ए-प्लस ग्रेड के पैनल का इस्तेमाल किया गया है। 43 इंच साइज में दो टीवी हैं जिनमें एक फुल एचडी और दूसरा 4के है। सभी टीवी की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है।

    itel G सीरीज के G5534IE और G4334IE 4K UHD टीवी हैं। इसके अलावा इनके दो वेरियंट और भी हैं जिनमें 43 इंच वाला फुल एचडी (G4330IE) और 32 इंच वाला एचडी रेडी (G32301IE) है। इनकी कीमतें क्रमश 28,499 रुपये और 16,999 रुपये हैं। 55 इंच वाले और 43 इंच के 4के वेरियंट की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जनकारी नहीं दी है।

    कनेक्टिविटी के लिए टीवी में वाई-फाई, एचडीएमआई, यूएसबी और ब्लूटूथ 5.0 है। टीवी में 1GB रैम के साथ 8GB की स्टोरेज है। 55 इंच वाले टीवी में 2 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज है। इसके अलावा गूगल प्ले-स्टोर का भी सपोर्ट है। ऐसे में आप मनचाहे एप को डाउनलोड कर सकते हैं। सभी टीवी में इन-बिल्ट स्टेबलाइजर है। सभी टीवी के साथ दो साल की वारंटी मिल रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें