Amazon के फोन की बिक्री आज, 4,999 रु. में मिलेगा 2GB रैम वाला फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 05 Jan 2018 11:08 AM IST
Amazon's 10.or D smartphone Goes to Sale in India today, Know price and specification
10.or D

    अमेजॉन ने अपना नया बजट स्मार्टफोन बाजार में उतार दिया है। फोन की बिक्री आज यानी शुक्रवार से दोपहर 12 बजे से अमेजॉन पर होगी। इस फोन का नाम कंपनी ने टेनॉर डी रखा है। इस फोन की सीधी टक्कर शाओमी रेडमी 5ए से होगी, क्योंकि इस फोन की शुरुआती कीमत 4,999 रुपये है। यह फोन 2 जीबी और 3 जीबी रैम के वेरियंट में उपलब्ध है। फोन के साथ कंपनी अपने प्राइम यूजर्स को 1 साल की अतिरिक्त वारंटी भी दे रही है।

    10.or D की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    10.or D
    10.or D

    इस फोन में 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन को मात्र 0.2 सेकेंड में अनलॉक किया जा सकता है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है।

    ये भी पढ़ेंः यह कंपनी फ्री में दे रही है 2GB डाटा, नहीं है कोई शर्त

    यह 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरियंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन के 2 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 4,999 रुपये और 3 जीबी रैम की कीमत 5,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें