Amazon ने लॉन्च किया बायोमेट्रिक पेमेंट सिस्टम, हाथ दिखाकर कर सकेंगे पेमेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 30 Sep 2020 01:51 PM IST
Amazon One Biometric Payments Launched Lets You Pay by Hand-Waving
amazon one - फोटो : amazon

    अमेजन ने एक नए बायोमेट्रिक पेमेंट सिस्टम को लॉन्च करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। अमेजन के इस बायोमेट्रिक पेमेंट सिस्टम की खासियत यह है कि आप सिर्फ हाथ दिखाकर किसी भी तरह का पेमेंट कर सकते हैं। अमेजन के इस पेमेंट सिस्टम से ऑफिस और स्टेडियम में एंट्री की राह भी आसान होगी।

    अमेजन ने इसे अमेजन वन नाम दिया है जिसके जरिए आसानी से कॉन्टेक्टलेस पेमेंट की जा सकेगी। इसके अलावा किसी गेट पर यह गेट पास का भी काम करेगा। अमेजन इसका इस्तेमाल वाशिंगटन के अपने रिटेल स्टोर्स में करेगी। अमेजन के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि यह सिस्टम लोगों के लिए फास्ट, सिक्योर और विश्वसनीय साबित होगा।

    Amazon One किसी भी तरह के पेमेंट के लिए हथेलियों का इस्तेमाल करता है। एक बार रजिस्टर्ड होने के बाद आप सिर्फ हाथ दिखाकर पेमेंट कर सकेंगे। अमेजन ने कहा कि उसके स्टोर्स में जल्द ही इस सिस्टम को इंस्टॉल किया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि आपको किसी तरह के कार्ड को लेकर शॉपिंग करने जाने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी का कहना है कि अपने इस नए सिस्टम के लिए वह ग्राहकों से फीडबैक ले रही है।

    बता दें कि अमेजन से पहले चीन में अलीपे ने स्माइल टू पे सिस्टम पेश किया है। इस सिस्टम के तहत आईपैड की साइज की एक डिवाइस का इस्तेमाल किया गया है जिसके जरिए यूडर्स चेहरा दिखाकर पेमेंट कर सकते हैं, हालांकि इस तरह के बायोमेट्रिक पेमेंट सिस्टम के साथ प्राइवेसी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि इस तरह के सिस्टम से हैकर्स की राह आसान रहेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें