कल से महंगा होने वाला है TV, आज ही 10,000 रुपये से कम में खरीदें ये नॉन स्मार्ट टीवी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 30 Sep 2020 11:12 AM IST
Buying TV in India will become costly from 1 October 10 Led Tv Under 8000 In India
Buying TV - फोटो : फ्लिपकार्ट

    यदि आपकी प्लानिंग सस्ते टीवी खरीदने की है तो आज यानी 30 सितंबर आपके लिए आखिरी मौका है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कल यानी एक अक्तूबर से टीवी की कीमतें बढ़ने वाली हैं। टीवी की कीमतें कल से इसलिए बढ़ेंगी क्योंकि अभी तक टीवी के लिए बाहर से आने वाले ओपन सेल पर पांच फीसदी का सीमा शुल्क नहीं लग रहा था लेकिन एक अक्तूबर से यह शुल्क लगने लगेगा जिसके बाद 32 इंच का टीवी करीब 600 रुपये और 42 इंच का टीवी 1,500 रुपये तक महंगा हो जाएगा। बता दें कि भारत में फिलहाल ओपन सेल का उत्पादन नहीं होता है। आइए 10,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले कुछ नॉन स्मार्ट टीवी के बारे में जानते हैं।

    Thomson R9
    Thomson R9 - फोटो : Flipkart

    Thomson R9 एलईडी टीवी

    थॉम्सन के इस नॉन स्मार्ट टीवी की कीमत 6,999 रुपये है। आपको इस टीवी में 32 इंच का डिस्प्ले, दो यूएसबी पोर्ट, दो एचडीएमआई पोर्ट और दो स्पीकर्स का सपोर्ट मिलेगा।

    MarQ by Flipkart
    MarQ by Flipkart - फोटो : flipkart

    MarQ by Flipkart एलईडी टीवी

    MarQ के इस स्मार्ट टीवी की कीमत 9,999 रुपये है। इस टीवी में 24 इंच का डिस्प्ले, दो एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट और दो स्पीकर्स का सपोर्ट दिया गया है।

    और पढ़ें...