Amazon Halo फिटनेस बैंड हुआ लॉन्च, बॉडी फैट के बारे में भी देगा जानकारी

वियरेबल मार्केट में तो हजारों फिटनेस बैंड और स्मार्टवॉचेज हैं लेकिन अमेजन ने एक स्मार्ट बैंड लॉन्च करके दुनिया को चौंका दिया है। अमेजन ने अपने नए फिटनेस बैंड Amazon Halo को अमेरिका में लॉन्च किया है। इस फिटनेस बैंड की खासियत यह है कि हर्ट रेट और फिटनेस ट्रैकिंग के साथ-साथ यह बैंड बॉडी फैट के बारे में भी जानकारी देता है। अमेरिका में इसकी कीमत 64.99 डॉलर्स यानी करीब 4,764.40 रुपये है।
Amazon Halo फिटनेस बैंड में डिस्प्ले नहीं है। इसे एक एप के जरिए एक्सेस किया जाएगा। इस फिटनेस बैंड में बॉडी फैट, कार्डियो और वॉयस टोन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें बॉडी स्कैनिंग फीचर भी है जिससे बॉडी फैट की जानकारी मिलेगी लेकिन उसके लिए पैसे देकर मेंबरशिप लेनी होगी।
अमेजन के इस फिटनेस बैंड में वॉयस टोन के लिए दो माइक्रोफोन दिए हैं जिसे एक बटन के जरिए ऑफ और ऑन किया जा सकेगा। साथ ही इसमें एक एलईडी इंडिकेटर लाइट भी है। इस बैंड का इस्तेमाल आईओएस और एंड्रॉयड दोनों तरह के यूजर्स कर सकेंगे।
Amazon Halo वाटरप्रूफ है। इस पहनकर आप आराम से तैराकी भी कर सकते हैं। इसके लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है। इसमें जीपीएस के अलावा वाई-फाई का भी सपोर्ट दिया गया है। और सेल्यूलर का सपोर्ट नहीं दिया गया है।