4000mAh बैटरी वाले Redmi 7A पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, ऐसे उठाएं डील्स का फायदा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 30 Sep 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
Amazon Great Indian Festival Sale 2019 Customers Buy Redmi 7a At 4500 Rs Know Price Specifications
Redmi 7A - फोटो : social media

    देश में 29 सितंबर से अमेजन (Amazon) की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale 2019) की शुरुआत हो चुकी है। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक से लेकर फैशन के प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट के साथ आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। फेस्टिव सेल के दौरान ग्राहक शाओमी के रेडमी 7ए (Redmi 7a) को मात्र 4,500 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, इस फोन की असली कीमत 6,499 रुपये है। ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी पर आकर्षक डील्स और ऑफर्स दिए जाएंगे।

    शाओमी ने इस फोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,499 रुपये रखी है। यदि ग्राहक इस फोन की खरीदारी एसबीआई डेबिट या क्रेडिट कार्ड से करते हैं, तो उन्हें 10 फीसद का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही अमेजन भी ग्राहकों को डिस्काउंट दे रहा है, जिसके बाद ग्राहक इस फोन को 4,500 रुपये में खरीद सकेंगे। इसके अलावा 3,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    वही दूसरी तरफ ग्राहक इस फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट को 6,999 रुपये की बजाय 5,799 रुपये में खरीद सकते हैं। ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी पर 4,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और बड़ा डिस्काउंट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रेडमी 7ए के फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में आपको डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। इस फोन में बुजुर्ग और बच्चों के लिए अलग से एक मोड दिया गया है। रेडमी 7ए में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिलेगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है।

    Redmi 7A में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस अनलॉक सपोर्ट मिलेगा। रेडमी 7ए की बैटरी और कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ आपको 10 वाट का फास्ट चार्जर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ भी मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें