Amazon sale: लैपटॉप पर मिलने वाले पांच बेस्ट ऑफर, ऑनलाइन क्लास और वर्क फ्रॉम होम के लिए हैं परफेक्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Oct 2021 01:11 PM IST
Amazon Great Indian Festival 2021 sale best offers on laptop for work from home and online classes
amazon sale - फोटो : AMAZON

    पिछले डेढ़ साल से वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लास का ट्रेंड शुरू हुआ है जिसके बाद से लैपटॉप और टैबलेट की बिक्री में भारी इजाफा देखा गया है। कई लोग अभी भी किसी ऐसे लैपटॉप की तलाश में हैं जो बजट में हो और ऑनलाइन क्लास के अलावा वर्क फ्रॉम होम के लिए परफेक्ट हो। अमेजन पर ग्रेड इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत हो गई है जो कि नौ अक्तूबर को खत्म होगी। अमेजन की इस में कई सारे प्रोडक्ट्स पर ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको सिर्फ कुछ ऐसे लैपटॉप पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताएंगे जो ऑनलाइन क्लास और वर्क फ्रॉम होम के लिए परफेक्ट हैं। आइए जानते हैं...

    Asus VivoBook 14 (2020)
    Asus VivoBook 14 (2020) - फोटो : AMAZON

    Asus VivoBook 14 (2020): कीमत- 26,990 रुपये

    Asus VivoBook 14 को अमेजन की सेल में 26,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 14 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें इंटेल क्वॉडकोर पेंटियम सिल्वर N5030 प्रोसेसर 4 जीबी रैम और 1 टीबी HDD है। इस लैपटॉप में विंडोज 10 दिया गया है।

    HP Chromebook '14a-na0003TU'
    HP Chromebook '14a-na0003TU' - फोटो : AMAZON

    HP Chromebook '14a-na0003TU': कीमत- 27,490 रुपये

    HP के इस Chromebook '14a-na0003TU' लैपटॉप में भी 14 इंच की एचडी रेडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। लैपटॉप में इंटेल Celeron N4020 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, क्रोम ओएस और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें