अब Amazon Alexa हिंदी में देगी क्रिकेट स्कोर और बॉलीवुड गानों की जानकारी

ई-कॉमर्स साइट अमजेन (Amazon) ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा (Alexa) में हिंदी और हिंग्लिस भाषा का सपोर्ट दिया है। अमेजन एलेक्सा में अब भारतीय यूजर्स हिंदी भाषा में बात कर सकेंगे। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को "एलेक्सा, हिंदी में सेट करने में मेरी मदद करें" की कमांड देनी होगी। इसके अलावा ग्राहक एलेक्सा एप की सेटिंग में जाकर भी हिंदी भाषा के विकल्प चुन सकते हैं। अब यूजर्स आसानी से एलेक्सा के माध्यम से अपनी भाषा में क्रिकेट स्कोर, गाने और न्यूज सुन सकेंगे। अमेजन की एलेक्सा डिवाइस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है।
ये भी पढ़ें : 10 हजार से कम कीमत वाले ये स्मार्टफोन आते हैं 4जीबी रैम, 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ
कंपनी के प्रमुख वैज्ञानिक रोहित प्रसाद ने एलेक्सा को हिंदी भाषा का सपोर्ट मिलने पर खुशी जताई है। रोहित प्रसाद ने कहा है कि हमारी टीम ने सांस्कृतिक भाषाओं पर काम किया है, ताकि इस डिवाइस के यूजर्स अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में बात कर सकें। वही दूसरी तरफ मोटोरोला, बोट, सोनी और डिश जैसी दिग्गज टेक कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट्स के लिए हिंदी भाषा के सपोर्ट को जल्द लॉन्च करेंगी।
आपको बता दें कि अमेजन ने 2017 में एलेक्सा को भारतीय बाजार में उतारा था। उस दौरान एलेक्सा के यूजर्स को मराठी और पंजाबी भाषाओं के कंटेंट को एक्सेस कर सकते थे। लेकिन उन्हें इन भाषाओं के गानों को सुनने के लिए अंग्रेजी में कमांड देना पड़ता था।