भारत में तीसरी एनिवर्सरी पर Amazfit Zepp Z स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, कमाल के हैं फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Jul 2021 01:02 PM IST
सार

वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Amazfit Zepp Z को 5 एटीएम की रेटिंग मिली है जिसका मतलब है कि यह वॉच 50 मीटर तक गहरे पानी में जाने पर भी खराब नहीं होगी। सबसे खास बात यह है कि Amazfit Zepp Z में इन-बिल्ट जीपीएस दिया गया है।

विज्ञापन
Amazfit Zepp Z smartwatch launched in India on 3rd Anniversary
Amazfit Zepp Z - फोटो : amarujala

    विस्तार

    भारत के शीर्ष स्मार्टवॉच ब्रांडों में से एक Amazfit ने भारतीय बाजार में तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर Amazfit ने अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Zepp Z पेश की है। भारतीय बाजार में अमेजफिट के ऑनलाइन पार्टनर Amazon, Flipkart, Myntra और Nykaa हैं, जबकि ऑफलाइन पार्टनर्स में रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, वॉलमार्ट और विजय सेल्स आदि के नाम शामिल हैं। Amazfit को हाल ही में सर्वश्रेष्ठ स्मार्टवॉच ब्रांड 2020 और Amazfit Bip S को सर्वश्रेष्ठ किफायती वियरेबल 2020 घोषित किया गया है।

    भारती बाजार में तीन साल पूरे होने के मौके पर दक्षिण एशिया के Amazfit निदेशक जैकब ने कहा, "स्मार्टवॉच ने वाकई बाजार को बदला है। लोग या तो ऐसी घड़ी चाहते हैं जो केवल समय दिखाने से ज्यादा काम करे या उन्हें फिट रहने में मदद करे। हम अपने यूजर्स को ऐसे प्रोडक्ट उपलब्ध कराते हैं जो उनकी गोपनीयता को समझता है और बिना किसी दखल के दिनभर उनकी मदद करता है।अमेजफिट ने अपने अनुकरणीय डिजाइन के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय डिजाइन पुरस्कार जीते हैं।”

    विज्ञापन

    Amazfit की तीसरी वर्षगांठ पर नई वॉच की लॉन्चिंग

    Zepp Health 20 जुलाई 2021 को Zepp Z को भारत में लॉन्च कर रहा है। इसकी बैटरी को लेकर 15 दिनों के बैकअप का दावा है। इसके अलावा सभी तरह के फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ भी आपको प्रीमियम डिजाइन मिलेगी। Amazfit Zepp Z की डिजाइन पॉलिश किए गए टाइटेनियम मिश्र धातु की है। इसके अलावा इस पर एनटीसी नैनोटेक कोटिंग है जो इसे खरोंच से बचाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके साथ आपको ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मिलेगी और 50 से अधिक वॉच फेस का भी सपोर्ट मिलेगा। वॉच फेस के तौर पर आप अपनी तस्वीरों का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इस वॉच में BioTracker PPG और OxygenBeats के लिए SpO2 सेंसर है। इसमें स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग भी है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Amazfit Zepp Z को 5 एटीएम की रेटिंग मिली है जिसका मतलब है कि यह वॉच 50 मीटर तक गहरे पानी में जाने पर भी खराब नहीं होगी। सबसे खास बात यह है कि Amazfit Zepp Z में इन-बिल्ट जीपीएस दिया गया है।

    Amazfit Zepp Z में 1.39 इंच की बड़ी AMOLED कलर डिस्प्ले है जिस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला 3 रीइन्फोर्स्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 454x454 पिक्सल है। इसमें बिल्ट-इन एलेक्सा का भी सपोर्ट है। 40 ग्राम के हल्के वजन के साथ फुल चार्ज होने पर 15 दिनों का बैटरी बैकअप मिलेगा। Amazfit Zepp Z की कीमत 25,999 रुपये है और इसे 20 जुलाई से खरीदा जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें