Realme Watch 2 Pro, Realme Buds Wireless 2 Neo 23 जुलाई को भारत में होंगे लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Jul 2021 10:38 AM IST
सार

Amazon की लिस्टिंग से वॉच के कुछ फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिली है। Realme Watch 2 Pro में 1.75 इंच की टच कलर डिस्प्ले है। इसकी बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Realme Watch 2 Pro and Realme Buds Wireless 2 Neo to Launch in India on July 23
Realme Buds Wireless 2 Neo - फोटो : amazon

    विस्तार

    रियलमी इंडिया अगले सप्ताह भारतीय बाजार में अपने दो प्रोडक्ट पेश करने वाली है जिनमें Realme Watch 2 Pro और Realme Buds Wireless 2 Neo शामिल हैं। 23 जुलाई को कंपनी एक नई स्मार्टवॉच और एक नया वायरलेस बड्स लॉन्च करने जा रही है। रियलमी के इन दोनों प्रोडक्ट पर अमेजन इंडिया पर लिस्ट कर दिया गया है, ऐसे में यह भी कंफर्म हो गया है कि Realme Watch 2 Pro और Realme Buds Wireless 2 Neo की बिक्री अमेजन से ही होगी।

    Realme Watch 2 Pro और Realme Buds Wireless 2 Neo को कुछ दिन पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया है, हालांकि अब इसे भारत में लाया जा रहा है। Realme Watch 2 Pro इससे पहले मई में मलेशिया में और Realme Buds Wireless 2 Neo उसी महीने श्रीलंका में लॉन्च हुआ है।

    विज्ञापन

    मलेशिया में Realme Watch 2 Pro की कीमत करीब 5,300 रुपये है, जबकि श्रीलंका में Realme Buds Wireless 2 Neo की कीमत करीब 3,000 रुपये है। भारतीय बाजार में भी इन प्रोडक्ट को इसी कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। Realme Watch 2 Pro ब्लैक और ग्रे स्ट्रैप में मिलेगा, जबकि Realme Buds Wireless 2 को कांडी ब्लू और कांडी येल्लो कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme Watch 2 Pro की स्पेसिफिकेशन

    Amazon की लिस्टिंग से वॉच के कुछ फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिली है। Realme Watch 2 Pro में 1.75 इंच की टच कलर डिस्प्ले है। इसकी बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर है। इसमें बल्ड ऑक्सीजन मॉनिटर, स्लीप डिटेक्शन जैसे कई सारे फीचर्स हैं। इसमें 90 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जिनमें आउटडोर रनिंग, फुटबॉल, योग, क्रिकेट जैसे मोड्स शामिल हैं। इसे वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है।

    Realme Buds Wireless 2 Neo की स्पेसिफिकेशन

    इसमें 11.2mm का बास बूस्ट ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा इसकी बैटरी को लेकर 17 घंटों के बैकअप का दावा किया है। दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 120 मिनट का प्लेबैक मिलेगा। दो घंटे में इसे फुल चार्ज किया जा सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें USB टाईप-सी पोर्ट है। इस बड्स में इनवायरमेंट न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) का सपोर्ट है। इसे वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें