Amazfit की शानदार स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, कीमत 3,499 रुपये

हुआमी की नई स्मार्टवॉच Amazfit Bip U भारत में लॉन्च हो गई है। Amazfit Bip U की बिक्री अमेजन इंडिया से 16 अक्तूबर से होगी। बता दें कि पिछले सप्ताह ही हुआमी ने भारत में अपनी रेट्रो स्टाइल स्मार्टवॉच Amazfit Neo पेश की है।
Amazfit Bip U में 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स मिलेंगे। इसके अलावा इस वॉच में स्ट्रेस मॉनिटरिंग और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर नौ दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।
Amazfit Bip U में बड़ी कलर TFT LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर मिलेगा, हालांकि डिस्प्ले की साइज के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी का कहना है कि इस वॉच को आकर्षक कीमत पर बाजार में उतारा जाएगा। हुआमी की यह स्मार्टवॉच ब्लैक, ग्रीन और पिंक तीन कलर वेरियंट में मिलेगी और इस वॉच को एंड्रॉयड के साथ-साथ आईओएस पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह वॉच 5 ATM वाटर रेसिस्टेंट होगी। इस वॉच पर आपको कॉलिंग से लेकर फोन पर आने वाली सभी तरह की नोटिफिकेशन मिलेंगी।
Amazfit Bip U की खासियतें
60 स्पोर्ट्स मोड- इस वॉच में 60 प्लस स्पोर्ट्स मोड्स हैं जो आपकी दैनिक गतिविधियों को ट्रैक करते हैं। इन मोड्स में रनिंग, साइक्लिंग, योग, डांसिंग, स्केटिंग, किकबॉक्सिंग और बहुत कुछ शामिल हैं।5 एटीएम- वाटर रेसिस्टेंस के लिए इस वॉच को 5एटीएम की रेटिंग मिली है। ऐसे में यह वॉच 50 मीटर गहरे पानी में आराम से रह सकती है।BioTracker- इस स्मार्टवॉच में 2PPG बायो-ट्रैकिंग ऑप्टिकल सेंसर हैं, जो आपके दिल की दर को 24 घंटे मॉनिटर करता है। इसमें SpO2 सेंसर भी है जो कि ब्लड में मौजूद ऑक्सीजन की जानकारी देता है।मेंसुरेशन- इस वॉच में मेंसुरेशन ट्रैकिंग भी है जो कि महिलाओं की सेहत का ख्याल रखता है और रिमाइंडर देता है।