नई स्मार्टवॉट: Amazfit Bip U Pro भारत में हुई लॉन्च, Alexa और माइक्रोफोन का है सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 10 Apr 2021 10:27 AM IST
सार

Amazfit Bip U Pro की कीमत 4,999 रुपये है और इसकी बिक्री 14 अप्रैल से अमेजन इंडिया और कंपनी की वेबसाइट से होगी।

विज्ञापन
Amazfit Bip U Pro Smartwatch Launched in India With Alexa Built at Price of Rs 4999
Amazfit Bip U Pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    हुआमी ने अपनी बिप यू सीरीज की स्मार्टवॉच Amazfit Bip U के अपग्रेडेड वर्जन Amazfit Bip U Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत से पहले इसे अमेरिका में लॉन्च किया गया है। Amazfit Bip U Pro में इन-बिल्ट जीपीएस, इन-बिल्ट अमेजन एलेक्सा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें SPO2 सेंसर भी है जो कि ब्लड ऑक्सीजन की जानकारी देता है। Amazfit Bip U Pro की कीमत 4,999 रुपये है और इसकी बिक्री 14 अप्रैल से अमेजन इंडिया और कंपनी की वेबसाइट से होगी।

    Amazfit Bip U और Amazfit Bip U Pro दोनों एक ही स्मार्टवॉच हैं। फर्क कुछ फीचर्स का है। प्रो वेरियंट यानी Amazfit Bip U Pro में तीन नए फीचर्स जोड़े गए हैं जिनमें इन-बिल्ट GPS, माइक्रोफोन और जियोमैग्नेटिक सेंसर है। इसके अलावा इसमें अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन

    फीचर्स की बात करें तो Amazfit Bip U Pro में 1.43 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 302x320 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5D एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग ग्लास का प्रोटेक्शन है। वॉच की बॉडी पॉलिकार्बोनेट की है और इसके साथ 20एमएम का सिलिकॉन स्ट्रैप मिलेगा। Amazfit Bip U Pro ब्लैक, ग्रीन और पिंक कलर में मिलेगी और इसका वजन 31 ग्राम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Amazfit Bip U Pro में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन दिया गया है। इसमें 230mAh की बैटरी है जिसे लेकर 9 दिनों के बैकअप का दावा है। इसमें 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड, ब्लूड ऑक्सीजन मॉनिटर सेंसर, स्लीप ट्रैकिंग, म्यूजिक कंट्रोल और कैमरा शटर कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें