Amazfit Bip U Pro अगले सप्ताह भारत में होगी लॉन्च, एलेक्सा का है सपोर्ट
Amazfit Bip U Pro में 1.43 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 302x320 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5D एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग ग्लास का प्रोटेक्शन है। वॉच की बॉडी पॉलिकार्बोनेट की है

विस्तार
हुआमी ने अपनी बिप यू सीरीज की स्मार्टवॉच Amazfit Bip U को पिछले साल अक्तूबर में लॉन्च किया था और अब कंपनी ने इसके अपग्रेडेड वर्जन की लॉन्चिंग का भी एलान कर दिया है। Amazfit Bip U Pro को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इसे पहले अमेरिका में लॉन्च कर दिया गया है।
Amazfit Bip U और Amazfit Bip U Pro दोनों एक ही स्मार्टवॉच हैं। फर्क कुछ फीचर्स का है। प्रो वेरियंट यानी Amazfit Bip U Pro में तीन नए फीचर्स जोड़े गए हैं जिनमें इन-बिल्ट GPS, माइक्रोफोन और जियोमैग्नेटिक सेंसर है। इसके अलावा इसमें अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट दिया गया है। Amazfit BiP U को फिलहाल 3,999 रुपये में बेचा जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि Amazfit Bip U Pro को भारतीय बाजार में 4,999 से 5,999 रुपये के बीच लॉन्च किया जाएगा।
फीचर्स की बात करें तो Amazfit Bip U Pro में 1.43 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 302x320 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5D एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग ग्लास का प्रोटेक्शन है। वॉच की बॉडी पॉलिकार्बोनेट की है और इसके साथ 20एमएम का सिलिकॉन स्ट्रैप मिलेगा। Amazfit Bip U Pro ब्लैक, ग्रीन और पिंक कलर में मिलेगी और इसका वजन 31 ग्राम है।
Amazfit Bip U Pro में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन दिया गया है। इसमें 230mAh की बैटरी है जिसे लेकर 9 दिनों के बैकअप का दावा है। इसमें 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड, ब्लूड ऑक्सीजन मॉनिटर सेंसर, स्लीप ट्रैकिंग, म्यूजिक कंट्रोल और कैमरा शटर कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।