AIWA की भारत में धमाकेदार वापसी, एक साथ लॉन्च किए कई ऑडियो प्रोडक्ट्स
AIWA ESBT 460 के प्रीमियम नेकबैंड है जो कि क्वॉड ड्राइवर से लैस है। इसमें 8mm का क्वॉड स्पीकर ड्राइवर है। इसमें मेमोरी कार्ड लगाने के लिए भी स्लॉट दिया गया है।

विस्तार
जापानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी AIWA ने साल 2019 में टीवी और स्पीकर के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी और अब कंपनी ने दो साल बाद फिर से कई ऑडियो प्रोडक्ट्स के साथ भारतीय बाजार में वापसी की है। AIWA ने भारत में नेकबैंड और ट्रू वायरलेस ईयरबड्स जैसे कई प्रोडक्ट पेश किए हैं जिनकी कीमतें 699 रुपये से शुरू होती हैं और 7,999 रुपये तक जाती हैं। आइए जानते हैं इन सभी प्रोडक्ट्स के बारे में...
AIWA ESBT 460 नेकबैंड
AIWA ESBT 460 के प्रीमियम नेकबैंड है जो कि क्वॉड ड्राइवर से लैस है। इसमें 8mm का क्वॉड स्पीकर ड्राइवर है। इसमें मेमोरी कार्ड लगाने के लिए भी स्लॉट दिया गया है। इसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर है। इसे लेकर कंपनी ने हाई बास का दावा किया है। AIWA ESBT 460 में नेविगेशन के लिए फिजिकल बटन भी दिए गए हैं। इसकी बैटरी को लेकर 15 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें दो घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है।
AIWA AT-80XFANC
यह एक ट्रू वायरलसे ईयरबड्स है जिसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसकी रेंज भी 10 मीटर है। इसका न्वाइज रिडक्शन 23-25dB तक है। इसमें ऑटोमेटिक पेयरिंग भी है। चार्जिंग केस के साथ इसकी बैटरी को लेकर 16 घंटे के बैकअप का दावा है। इसके ब्लैक और व्हाइट कलर में 7,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

AIWA AT-X80E ईयरफोन
AIWA AT-X80E एक ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन है जिसमें इनबिल्ट माइक और एलईडी डिस्प्ले है। इसके साथ एचडी ऑडियो क्वॉलिटी का दावा किया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है। इसकी बैटरी को लेकर 6 घंटे के बैकअप का और 70 दिनों के स्टैंडबाय का दावा किया गया है। यह ब्लैक और व्हाइट कलर में मिलेगा। इसकी कीमत 1,999 रुपये है।
AIWA ESBT 401 नेकबैंड
AIWA ESBT 401 एक अल्ट्रा लाइट नेकबैंड है जिसमें माइक्रोफोन का सपोर्ट है। इसे वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है। इसके साथ हाइपर बास ऑडियो का भी सपोर्ट है। इसे दो घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसकी बैटरी को लेकर 8 घंटे के बैकअप का दावा है। इसमें माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट है जिसके साथ सिलिकॉन डस्ट कवर भी है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है।
AIWA ESTM-101 ईयरफोन
यह एक वायर ईयरफोन है जिसके साथ किफायती दर पर प्रीमियम फीचर देने का दावा है। इसमें 3.5एमएम का पोर्ट है। इसमें 3.5mm का मेटल CNC हाउसिंग और 10mm का नियोडायनियम स्पीकर ड्राइवर है। इसका वजन 20 ग्राम है। इसमें हैंड्सफ्री कॉलिंग फीचर है। इसके वायर की लंबाई 1.2 मीटर है। इसकी कीमत 699 रुपये रखी गई है।