HyperX ने भारत में लॉन्च किया नया गेमिंग कीबोर्ड, एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्यूमीनियम की है बॉडी
स स्पेशल गेमिंग कीबोर्ड को HyperX Alloy Origins नाम दिया गया है जिसमें हाइपरएक्स ब्लू मैकेनिकल स्विच दिए गए हैं जिसकी क्लिक रेटिंग 80 मिलियन है।

विस्तार
किंग्सटन टेक्नोलॉजी की गेमिंग डिविजन ने भारतीय बाजार में अपना एक नया और स्टाइलिश कीबोर्ड लॉन्च किया है। इस स्पेशल गेमिंग कीबोर्ड को HyperX Alloy Origins नाम दिया गया है जिसमें हाइपरएक्स ब्लू मैकेनिकल स्विच दिए गए हैं जिसकी क्लिक रेटिंग 80 मिलियन है। इसे खासतौर पर गेमिंग और वर्क फ्रॉम के लिए डिजाइन किया गया है।
Alloy Origins की पूरी बॉडी एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्यूमीनियम की है। Alloy Origins में RGB बैकलाइट कीज भी हैं जिनके साथ एलईडी लाइट है। इसमें 5 लेवल तक ब्राइटनेस कंट्रोल है। इस कीबोर्ड को वायरलेस और वायर दोनों तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें टाईप-सी टू टाईप-ए कीबोर्ड केबल है।
इस स्टाइलिश कीबोर्ड में कस्टम गेम मोड है जिसमें गेमर्स अपने हिसाब से की को मैनेज कर सकेंगे। अपनी सहूलियत के हिसाब से यूजर्स कीबोर्ड को तीन तरीके से एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें स्टोरेज भी है जिसका इस्तेमाल यूजर्स अधिकतम तीन गेमिंग प्रोफाइल को सेव कर सकते हैं। कीबोर्ड का वजन 900 ग्राम है।
जहां तक कीमत का सवाल है तो HyperX Alloy Origins कोर मैकेनिकल गेमिंग की बोर्ड की कीमत 8,990 रुपये है और इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि COVID-19 की वजह से प्रोडक्ट की डिलीवरी में कुछ देरी हो सकती है।