Airtel ला सकता है सस्ते 4G स्मार्टफोन, वेंडर से चल रही है बात

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 12 Sep 2020 12:29 PM IST
सार

सस्ते 4जी फोन के लिए घरेलू कंपनियों हो रही बात2,500 रुपये की कीमत में पेश हो सकता है फोनजियो भी गूगल के साथ लाएगी सस्ते 4जी फोन

विज्ञापन
Airtel to launch Cheap 4G Smartphone to counter jio details here
Airtel 4G SmartPhone - फोटो : amarujala

    विस्तार

    साल 2018 में जियो फोन 4जी लॉन्च होने के बाद से ही खबरें आ रही हैं जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल सस्ते 4जी स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है, हालांकि दो साल बाद भी एयरटेल की तैयारी ही चल रही है। अब एक बार फिर से खबर आ रही है एयरटेल एक ऐसे 4जी स्मार्टफोन के लिए वेंडर्स से बातचीत कर रही है जिसकी कीमत 2,500 रुपये तक होगी।

    इस फोन में एयरटेल का सिम इनबिल्ट मिलेगा जिसके साथ फ्री डाटा जैसे ऑफर्स भी मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल सस्ते स्मार्टफोन के लिए घरेलू मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स, लावा और कार्बन मोबाइल से बात कर रही है, हालांकि एयरटेल ने इस मसले पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। बता दें कि भारत में करीब 40 करोड़ लोग ऐसे हैं जो अभी भी फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में इन लोगों पर टेलीकॉम कंपनियों की कड़ी नजर है।

    विज्ञापन

    इस सप्ताह की शुरुआत में ही रिपोर्ट आई थी कि रिलायंस जियो दिसंबर 2020 के अंत या जनवरी 2021 तक 10 करोड़ सस्ते 4जी स्मार्टफोन पेश करेगा। फोन के साथ डाटा ऑफर भी मिलेगा। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जियो का सस्ता 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन गूगल की साझेदारी में लॉन्च होगा। बता दें कि कुछ महीने पहले ही गूगल ने जियो में 4.5 बिलियन डॉलर निवेश करने का एलान किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसी साल जुलाई में जियो ने कहा था कि गूगल एक सस्ते एंड्रॉयड वर्जन पर काम कर रहा है और इसी वर्जन के साथ अपना फोन भी पेश करेगी। गूगल और जियो के इस सस्ते 4जी स्मार्टफोन से शाओमी, ओप्पो, वीवो, सैमसंग और नोकिया जैसी कंपनियों की मुसीबतें बढ़ जाएंगी। बता दें कि भारत में 7,360 कीमत के स्मार्टफोन बाजार में रियलमी, ओप्पो और वीवो की हिस्सेदारी करीब 14,713 करोड़ की है।

    बता दें कि इसी साल जुलाई में खबर आई थी कि रिलायंस जियो, JioPhone 5 पर काम कर रहा है। जियो फोन 5 भी एक फीचर फोन होगा और इसमें भी 4जी का सपोर्ट होगा। जियो फोन 5, जियो फोन का लाइट वर्जन होगा जिसकी शुरुआती कीमत 399 रुपये हो सकती है। इस फोन में भी जियो फोन 1 और 2 की तरह काई ओएस मिलेगा यानी आप इस फोन में व्हाट्सएप, फेसबुक और गूगल जैसे एप्स इस्तेमाल कर पाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें