Facebook ने कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च किया स्पेशल सोशल नेटवर्क

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 12 Sep 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
Facebook Campus Launched For College Student Only Social Network
Facebook Campus - फोटो : facebook

    फेसबुक ने कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए एक नया सोशस मीडिया प्लेटफॉर्म पेश किया है जिसका नाम फेसबुक कैंपस (Facebook Campus) रखा गया है। फेसबुक कैंपस एप के जरिए कॉलेज स्टूडेंट्स अपने क्लास के साथियों से जुड़ सकेंगे।

    फेसबुक ने अपने कैंपस एप को ऑनलाइन क्लासेज की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पेश किया है। फेसबुक कैंपस प्लेटफॉर्म को शुरुआती तौर पर अमेरिका के 30 कॉलेज के साथ शुरू किया जा रहा है, हालांकि फेसबुक ने अन्य देशों में इस एप की लॉन्चिंग को लेकर कुछ नहीं कहा है।

    विज्ञापन

    फेसबुक कैंपस का यह फीचर फेसबुक के मुख्य एप में ही मिलेगा, हालांकि इसे एक्टिव करने के लिए छात्रों को कॉलेज की ई-मेल आईडी और ग्रेजुएशन के वर्ष की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा छात्र वैकल्पिक तौर पर क्लास और अपने घर के पते के बारे में भी जानकारी दे सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फीचर के जरिए छात्र अपने स्कूल/कॉलेज कैंपस के ग्रुप और इवेंट को आसानी से सर्च कर सकेंगे। फेसबुक कैंपस में शेयर किए गए कंटेंट केवल कैंपस में ही दिखेंगे। साथ ही यह भी है कि यदि आपने किसी को फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया तो वह फेसबुक कैंपस में आपको नहीं ढूंढ़ पाएगा। फेसबुक, कैंपस के लिए पिछले कई महीनों से काम कर रहा है।

    फेसबुक कैंपस में मौजूद छात्रों की टाइमलाइन पर भी कॉलेज से जुड़े कंटेंट ही दिखेंगे। इसके अलावा छात्र अपने सहपाठियों, ग्रुप और इवेंट के बारे में लगातार पा सकेंगे। कोई छात्र चाहे तो वह कैंपस में ही अपना कोई अलग ग्रुप बना सकता है। फेसबुक कैंपस में पोस्ट किया गया कंटेंट सिर्फ कैंपस में ही दिखेगा। फेसबुक कैंपस में एक क्लासमेट डायरेक्ट्री भी होगी जिसमें पूर्व के सभी छात्रों के बारे में जानकारी होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें