Adcom ने भारत में लॉन्च किया गेमिंग हेडफोन, मिलेगा ओमनी-डायरेक्शनल माइक्रोफोन

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एडकॉम ने गेमिंग बाजार में अपना नया गेमिंग हेडफोन विजन पेश किया है। एडकॉम विजन हेडफोन में शानदार अनुभव के लिए 50mm hi-fi वाइट मैग्नेट बेस ड्राइवर्स और ओमनी-डायरेक्शनल माइक्रोफोन दिया गया है।
इसके अलावा इसमें लेदर पैडेड इयरकप्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि लेदर कप के साथ इस हेडफोन को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। एडकॉम के इस हेडफोन का वजन 322 ग्राम है। इसके साथ 7 फुट लंबी OTG कनेक्टिंग केबल मिलता है जिसकी मदद से आप अपने कंप्यूटर, मोबाइल, गेमिंग कॉन्सोल बॉक्स या टैबलेट के साथ हेडफोन को कनेक्ट कर सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
इस गेमिंग हेडफोन में 7.1 ट्रू सराउंड साउंड दिया गया है। इसके अलावा इसमें प्लग एंड प्ले यूएसबी ऑडियो फीचर भी है। इसमें एलईडी इंडिकेटर भी है। कीमत एवं उपलब्धता की बात करें तो एडकॉम विजन की कीमत ऑनलाइन स्टोर्स पर 1,590 रुपये हैस, जबकि ऑफलाइन स्टोर पर इसकी कीमत 1,790 रुपये है। एडकॉम स्टील ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा। इसके साथ 12 महीने की रिप्लेसमेंट वारंटी भी मिलती है।