50 साल का हुआ कंप्यूटर माउस, डगलस एंगेलबार्ट के 'मदर ऑफ ऑल डेमोज' में दिखी थी पहली झलक

आज जिस माउस ने कंप्यूटर की दुनिया बदलकर रख दी है, इसका जन्म 9 दिसंबर को 1968 को हुआ है और खास बात यह है कि जिस डेमो में दुनिया के पहले माउस को दिखाया गया उसे द मदर ऑफ ऑल डेमोज नाम दिया है। दुनिया के पहले माउस का डेमो डगलस एंगेलबार्ट ने दिया था। डगलस एंगेलबार्ट का निधन साल 2013 में 88 साल की उम्र में हो गया है। आज जहां पूरी दुनिया में इंटरनेट और ई-मेल का इस्तेमाल हो रहा है इसका डगलस ने 1968 में दुनिया को दिखा दिया था। बता दें कि साल 2004 में लॉजिटेक ने दुनिया का पहला लेजर माउस लांच किया था। साल 1997 से 2007 तक डगलस एंगेलबार्ट लॉजिटेक के हेडक्वार्टर में ही थे। ऐसे में यह माउस उनकी देखरेख में ही तैयार किया गया।
एंगेलबार्ट का जन्म 30 जनवरी, 1925 को हुआ था। डगलस ने ही पहली बार 1068 में कंप्यूटर के साथ माउस का इस्तेमाल किया था। उन्होंने माउस फॉल ज्वाइंट कंप्यूटर कांफ्रेंस में अपने डेमो में लकड़ी का माउस दिखाया था जिसमें सिर्फ एक ही बटन था। उस प्रदर्शनी में उन्होंने कई हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का भी डेमो दिखाया था जिनका आज कंप्यूटर के क्षेत्र में हो रहा है। 1968 में माउस का डेमो दिखाने के बाद साल 1970 में कंप्यूटर माउस का पेटेंट दिया गया।
उन्होंने अपनी प्रदर्शनी में ग्राफिक्स यूजर इंटरफेस, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, वर्ड प्रोसेसिंग, रियल टाइम कंप्यूटर, फेस टाइम, गूगल डॉक्स, फोटोशॉप जैसी तकनीक का भी डेमो दिखाया था। एंगेलबार्ट द्वारा दिए गए डेमो का वीडियो आप यहां देख सकते हैं। उन्होंने अपने डेमो में दिखाया था कि कैसे टेक्स्ट फाइलों को कॉपी किया जा सकता है और पेस्ट भी किया जा सकता है।