अब बेफिक्र हो कर करें ड्राइविंग, ये मोबाइल ऐप्स देंगी अपने-आप जवाब

कई बार ड्राइविंग के दौरान मैसेजेज का जवाब देना भारी पड़ सकता है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक साल 2106 में ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से चलते 4,976 एक्सीडेंट्स हुए। हादसों में 2,138 लोगों की जान गई या घायल हुए। ऐसे में ड्राइविंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करना हादसे को न्यौता देने जैसा है। लेकिन ऑटो-रिप्लाई ऐप्स के जरिए आपको ड्राइविंग के दौरान जवाब देने की जरूरत नहीं है, बल्कि यह काम ऐप्स खुद कर लेंगे। जानें इन ऐप्स के बारे में...

Android Auto
इस ऐप को गूगल ने डेवलप किया है, जिसमें खासतौर पर ऑटो-रेस्पॉन्ड फीचर डाला गया है, ताकि आप बेफिक्र ड्राइविंग कर सकें। आपको बस ऐप के सेटिंग ऑप्शन में जाकर ऑटो-रिप्लाई में अपना मैसेज लिखना है। जैसे ही कोई मैसेज आएगा आपको केवल रिप्लाई पर टैप करना होगा। ये ऐप सभी नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम करती है। यह ऐप फेसबुक मैसेंजर, हैंगआउट्स और व्हाट्सअप पर बढ़िया काम करती है।

IFTTT
इसका पूरा नाम है ‘इफ दिस देन डैट’। ऐप के सेटिंग ऑप्शन में जाकर एंड्रॉयड एसएमएस पर टैप करना है। इसके बाद पिक एनी न्यू एसएमएस रिसीव्ड के बाद एंड्रॉयड एसएमएस और सैंड एन एसएमएस को सलेक्ट करना है। इसके बाद अपना एसएमएस टाइप करना है। जैसे ही कोई एसएएमएस आएगा, यह ऐप रिप्लाई कर देगी।