Smartwatch Under 5000: ब्लूटूथ कॉलिंग वाली पांच स्मार्टवॉच, कीमत 5000 रुपये से कम

भारत में पिछले दो सालों में वियरेबल गैजेट का बाजार काफी तेजी से बढ़ा है। एमआई, रेडमी, जियोनी, फायरबोल्ट, बोट, न्वाइज और अमेजफिट जैसी कंपनियों के कई स्मार्टवॉच आपको बाजार में देखने को मिल जाएंगे। प्रीमियम सेगमेंट में एपल और सैमसंग जैसी कंपनियां हैं, लेकिन जब कॉलिंग की बात आती है तो बहुत ही कम स्मार्टवॉच के नाम सामने आते हैं। बाजार में फिलहाल दो तरह की कॉलिंग वाली स्मार्वटवॉच मौजूद हैं।
एक स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग वाली है और दूसरी ई-सिम कॉलिंग वाली। बजट में कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच बहुत ही कम हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको पांच ऐसी स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतें 5,000 रुपये से कम हैं और इन सभी स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इन स्मार्टवॉच में आपको ब्लड ऑक्सीजन को मॉनिटर करने के लिए spo2 सेंसर भी मिलेगा। आइए जानते हैं इन स्मार्टवॉच के बारे में...

Fire-Boltt Talk
Fire-Boltt Talk में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ फिटनेस ट्रैकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ भारतीय बाजार में बिकने वाली यह सबसे सस्ती स्मार्टवॉच है। इसमें वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX7 की रेटिंग भी दी गई है। इसके अलावा इसमें मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसकी बैटरी को लेकर 5 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Fire-Boltt Talk की कीमत 4,999 रुपये है और इसकी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से हो रही है। ऑफर के तहत इसे फिलहाल 4,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। Fire-Boltt को ब्लैक, ग्रीन और ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।

Gionee StylFit GSW6
जियोनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में एक साथ अपनी तीन स्मार्टवॉच को लॉन्च किए है जिनमें Gionee StylFit GSW6, Gionee StylFit GSW7 और Gionee StylFit GSW8 शामिल हैं। इनमें से Gionee StylFit GSW6 में ब्लूटूथ कॉलिंग है, हालांकि इसकी कीमत 6,999 रुपये है। Gionee StylFit GSW6 में स्क्वॉयर डिस्प्ले है जिसके ऊपर कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5 दिया गया है जो कि खासतौर पर वॉयस कॉलिंग और म्यूजिक प्लेबैक के लिए है। इस वॉच में इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर है। वॉच को कॉलिंग के दौरान हेडफोन के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- कार्रवाई: चाइनीज सरकार ने एक साथ एप स्टोर से हटाए Didi के 25 एप्स, यह है वजह
- फायदे का सौदा: Airtel महज तीन रुपये में दे रहा 1GB डाटा, जानें सारे ऑफर्स
- Lenovo Yoga Duet 7i, IdeaPad Duet 3 लैपटॉप भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 29,999 रुपये
- Exclusive: 15 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा vivo Y72, 20 हजार रुपये से कम होगी कीमत