Samsung Galaxy M40 की पहली सेल आज, डिस्प्ले में है स्पीकर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 18 Jun 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M40 First sale in India today via Amazon, Price and specifications
Samsung Galaxy M40 - फोटो : Samsung

    सैमसंग ने पिछले सप्ताह ही अपनी एम सीरीज के तहत भारत में अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम 40 (Samsung Galaxy M40) लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी एम10, एम20 और एम30 जैसे स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारे हैं। गैलेक्सी एम40 की आज यानी 18 जून को पहली सेल है। फोन को अमेजन इंडिया की साइट या फिर सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा। गैलेक्सी एम40 की खासियतों की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले है यानि इसकी डिस्प्ले में ही आपको फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    Samsung Galaxy M40
    Samsung Galaxy M40 - फोटो : amazon

    Samsung Galaxy M40 की कीमत

    कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम40 की भारत में कीमत 19,990 रुपये है और यह फोन सिर्फ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। यह फोन मिडनाइट ब्लैक और सीवाटर ब्लू ग्रेडियंट कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ जियो की ओर से 3,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    Samsung Galaxy M40
    Samsung Galaxy M40 - फोटो : Amazon

    Samsung Galaxy M40 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 के आधारित सैमसंग One UI मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले पर कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया है। साथ ही इस फोन की डिस्प्ले कंपनी की स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेगी। फोन में स्नैपड्रैगन 675 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए आपको एड्रेनो 612 जीपीयू, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें