वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लॉन्च किया UPI आधारित गूगल का पेमेंट ऐप Tez, जानिए क्या है खास

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Mon, 18 Sep 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister arun jaitely Launched UPI-based payments app Google Tez in India
ऐप की लॉन्चिंग के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली। - फोटो : Twitter/MoF

    वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सर्च इंजन गूगल के पेमेंट सर्विस ऐप Tez (तेज) को लॉन्च कर दिया है। यह यूपीआई आधारित पेमेंट ऐप है। इस ऐप का इस्तेमाल मूवी टिकट खरीदने, बिल पेमेंट करने और अन्य ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसका नाम 'तेज' इसलिए रखा गया क्योंकि यह काफी तेजी से काम करती है। गूगल की प्रतिद्वंदी कंपनी फेसबुक और अमेजन भी भारत में डिजिटल पेमेंट बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं।

    पढ़ें: किसने किया आपको WhatsApp पर ब्लॉक? ऐसे करें पता

    गूगल तेज को एंड्रॉइड और iOS के ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को यूपीआई से जोड़ने के लिए गूगल ने नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ करार किया है। गूगल अभी तक अपनी पेमेंट सर्विस ऐप को अमेरिका में चलाता है। ​

    विज्ञापन

    ये हैं खास फीचर्स

     कंपनी का कहना है कि इसका नाम 'तेज' इसलिए रखा गया क्योंकि यह काफी तेजी से काम करती है।
    कंपनी का कहना है कि इसका नाम 'तेज' इसलिए रखा गया क्योंकि यह काफी तेजी से काम करती है।

    यह ऐप अंग्रेजी के अलावा हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड, मराठी और तमिल जैसी स्थानीय भाषाओं को भी सपोर्ट करती है। इसका इंटरफेस काफी साधारण है। गूगल के मुताबिक तेज के जरिए किए गए टांजैक्शन Tez Shield से सुरक्षित होंगे। यह शील्ड 24 घंटे काम करेगा ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके। गूगल के इस पेमेंट ऐप से देश में पहले से चल रहे कई वॉलेट को कड़ी टक्कर मिल सकती है। जिन कंपनियों ने अपना मोबाइल वॉलेट ऐप पहले से मार्केट में लॉन्च कर रखा है उनमें हाईक मैसेंजर, मोबीक्विक, फ्रीचार्ज, ऑक्सीजन, साइटरस पे, फोन पे, पेयू, इट्जकैश, जियो मनी और ओला मनी शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्हाट्सऐप भी ला सकती है पेमेंट सर्विस

    Whatsapp
    Whatsapp

    एक लंबे इंतजार के बाद मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पेमेंट के लिए हरी झंडी दे दी थी। एनपीसीआई से परमिशन मिलने के बाद व्हाट्सऐप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंकों से बात कर रहा है। अब जल्द ही आप व्हाट्सऐप के जरिए पेमेंट कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें