फोन में ऐसे डाउनलोड करें mAadhaar ऐप, नहीं पड़ेगी Aadhaar साथ रखने की जरूरत

सरकार ने गैस सब्सिडी से लेकर ट्रेन रिजर्वेशन कराने तक, ऐसी कई सुविधाओं व योजनाओं के लिए आधार कार्ड को जरूरी कर दिया है। ऐसे में आपको आधार कार्ड की कभी भी जरूरत पड़ सकती है। लेकिन जरूरी नहीं है कि इसके लिए आप हमेशा इसे अपने साथ ही रखें। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने जुलाई माह में mAadhaar ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप को इसलिए लाया गया था ताकि आप स्मार्टफोन में ही अपने आधार कार्ड की जानकारी सेव रख सकें।

सरकार ने हाल ही में कहा था कि ट्रेन में सफर करते समय पहचान पत्र के रूप में mAadhaar ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि आपका फोन नंबर आधार कार्ड से लिंक हो। इसके बाद आप आधार कार्ड की जानकारी को ऐप के जरिए फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें आपका नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और फोटोग्राफ जैसी जानकारी शामिल होगी।

ऐसे करें डाउनलोड
फिलहाल mAadhaar ऐप सिर्फ एनड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए ही उपलब्ध है।
आईफोन यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते।
इस ऐप को सीधे गूगल प्ले स्टोर से जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।