फेसबुक ऐप में आया नया फीचर, वीडियो/फोटो शेयर करना होगा मजेदार

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 29 Mar 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
Facebook Stories and Camera Effects Launched
फेसबुक स्टोरी

    फेसबुक और व्हाट्सऐप लगातार स्नैपचैट के फीचर कॉपी कर रहे हैं। मैसेंजर में फीचर कॉपी करने के बाद फेसबुक ने अब फेसबुक ऐप में भी नया फीचर जोड़ा है जिसकी मदद से आप फोटो को शेयर करते समय एडिट और उसमें इफेक्ट डाल सकते हैं।

    फेसबुक का यह फीचर स्नैपचैट स्टोरीज की तरह ही है। मतलब अब आप व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर की तरह फेसबुक ऐप पर भी स्टोरीज शेयर कर सकते हैं जो 24 घंटे के बाद खुद-ब-खुद गायब हो जाएंगी। स्टोरीज शेयर करने से पहले आप उसमें कई फिल्टर्स और इफेक्ट्स भी डाल सकते हैं।

    विज्ञापन

    इन इफेक्ट्स में प्रिज्मा, मास्क, बैकग्राउंड टेक्स्ट और डूडल्स जैसे फीचर शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद आपका फेसबुक ऐप इंस्टाग्राम की तरह ही हो जाएगा। जहां आपको आपके दोस्तों की फेसबुक स्टोरीज दिखेंगी और आपको भी योर स्टोरी का विकल्प दिखेगा। ऐप के टॉप पर लेप्ट साइड में आपको कैमरा का ऑप्शन दिखेगा। साथ ही ऐप में लेफ्ट स्वाइप करने पर कैमरा ऑनन हो जाएगा। इसके अलावा आप कोई फोटो या वीडियो किसी दोस्त के साथ शेयर कर पाएंगे, हालांकि आपका दोस्त इसे एक ही बार देख सकेगा। उसके बाद फाइल गायब हो जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें