इंतजार खत्म, आज लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी S8

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Mar 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
samsung galaxy s8 set to launch today in india
सैमसंग गैलेक्सी एस8

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 आज न्यूयॉर्क में लॉन्च होगा। सैमसंग गैलेक्सी एस8 साल 2017 के सबसे दमदार फोन में से एक है। साथ ही इस फोन की सैमसंग के साथ सैमसंग की साख भी दाव पर लगी है। वहीं खबर है कि कंपनी एस8 के साथ एस8+ को भी लॉन्च कर सकती है।

    सैमसंग गैलेक्सी की लॉन्चिंग शाम के करीब 8 बजे होने की उम्मीद है। कंपनी के साथ-साथ पूरी दुनिया के स्मार्टफोन यूजर्स की नजरें आज के इस इवेंट पर टिकी हैं जिसमें सैमसंग गैलेक्सी एस8 की पहली झलक देखने को मिलेगी। फोन के लॉन्चिंग इवेंट को सैमसंग की वेबसाइट पर लाइव किया जाएगा और हम आपके पास पहुंचाएंगे पल-पल की अपडेट।

    विज्ञापन

    Also Read: सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8 प्लस की कीमतों का हुआ खुलासा

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि सैमसंग एस8 की लॉन्चिंग से पहले फोन की कई जानकारियां सामने आई हैं जिनमें डिजाइन, फीचर्स से लेकर कीमत तक का खुलासा किया है, लेकिन फोन के वास्तविक फीचर और कीमत का पता तो लॉन्चिंग के बाद ही चल पाएगा।

    अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच की सुपर एमोलेड प्रेशर सेंसेटिव और डुअल एज्ड कर्व्ड डिस्प्ले हो सकती है। साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन का लेटेस्ट प्रोसेसर 835 हो सकता है। फोन में 6 जीबी और 4 जीबी रैम में लॉन्च होने की चर्चा है। वहीं कैमरे को लेकर चर्चा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 12 मेगापिक्सल के रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें