कई जगहों पर फेसबुक और मैसेंजर हुआ ठप, ट्विटर पर उड़ा मजाक

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 09 May 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
facebook down in america, australia and many asian countries
फेसबुक डाउन - फोटो : techcrunch

    सोमवार को अगर आप अपने फेसबुक अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे, तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल ये समस्या आपके ही साथ नहीं बल्कि विश्वभर में देखने को मिली। सोमवार की रात और मंगलवार सुबह फेसबुक की सर्विस कुछ देर के लिए कई जगहों पर बाधित रही।

    www.downdetector.com की रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक पश्चिम अमेरिका में कई जगहों पर काम नहीं कर रहा था। अमेरिका के साथ-साथ अस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड और एशिया में कई जगहों पर यह समस्या नजर आई। फेसबुक लॉगइन न होने की समस्या लगभग आधे घंटे तक चली। जिसे कंपनी ने बाद में हल कर लिया। फेसबुक लॉगइन न होने की दिक्कत के बाद बहुत से यूजर्स ने इसकी जानकारी ट्विट करके दी। वहीं कई जगहोंं पर फेसबुक मैसेंजर में भी दिक्कतें आई। फेसबुक की ये समस्या ट्विटर पर ट्रोल भी हुई।

    विज्ञापन

    इस पूरे घटनाक्रम के बारे में फेसबुक के स्पोकपर्सन का कहना है कि कुछ टेक्निकल कारणों की वजह के कई जगहों पर लोग फेसबुक लॉगइन नहीं कर पा रहे थें, लेकिन हमनें इस दिक्कत को दूर कर लिया। हम उन सभी यूजर्स के माफी मांगते हैं, जिनकों इस कारण कठनाई का सामना करना पड़ा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें