कल से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेंगे फेसबुक और मैसेंजर ऐप

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
facebook and facebook massenger App older version to Stop Working by March End
फेसबुक

    फेसबुक और फेसबुक मैसेंजर ऐप कल से यानी 31 मार्च के बाद कई स्मार्टफोन में काम करना बंद कर देंगे। इसकी जानकारी खुद फेसबुक ने अपने ब्लॉग के जरिए दी है। फेसबुक ने अपने ब्लॉग के जरिए बताया है कि मार्च के खत्म होते ही जिन स्मार्टफोन में फेसबुक और फेसबुक मैसेंजर ऐप के पुराने वर्जन हैं उनमें वे सपोर्ट नहीं करेंगे।

    ब्लॉग के मुताबिक फेसबुक v55 वर्जन और मैसेंजर के v10 और इससे पहले के भी वर्जन काम नहीं करेंगे। फेसबुक का एंड्रॉयड के लिए v55 नवंबर 2015 में रिलीज किया गया था, जबकि एंड्रॉयड के लिए मैसेंजर का v10 अगस्त 2014 में रिलीज किया गया था। वहीं आईओएस की बात करें इसमें iPad में फेसबुक का v26 और मैसेंजर का v8 काम नहीं करेगा।

    विज्ञापन

    हालांकि इससे बचने का सबसे बढ़िया तरीका है कि आप ऐप को फटाफट अपडेट कर लें। या अनइंस्टॉल करके नया ऐप डाउनलोड कर लें। इसके अलावा आप फेसबुक लाइट भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही विंडोज फोन में फेसबुक अब सपोर्ट नहीं करेगा। इसके लिए आप ब्राउजर में फेसबुक.कॉम की मदद ले सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें