डाटाविंड ने लॉन्च किया नया फैबलेट, मिलेगा 12 महीने फ्री इंटरनेट

amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Sun, 26 Mar 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
DataWind Launches MoreGMax 3G6 Phablet with 12 Months Free Internet
फोटो : logo

    जिस समय ज्यादातर टैबलेट निर्माता कंपनियों की बिक्री धीमी चल रही है, उस वक्त भी डाटाविंड के टैबलेट अच्छा व्यापार कर रहे हैं। डाटाविंड को इस वक्त में अपने लो बजट टैग का बड़ा फायदा मिल रहा है। कम दाम में बड़ी स्क्रीन मिलना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

    डाटाविंड ने एक और फैबलेट मोरजीमैक्स 3जी6 लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फैबलेट की कीमत 5,999 रुपये रखाी है। कंपनी इस टैबलेट के साथ एक साल का इंटरनेट कनेक्शन भी दे रही है। हालांकि इस टैबलेट में 4जी लाइट नहीं है। आप इस टैबलेट में जियो के सिम का प्रयोग नहीं कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    अन्य बजट डिवाइस की तरह डाटाविंड के इस टैबलेट में भी प्लास्टिकट की मल्टी बॉडी दी गई है। टैबलेट में 6 इंच का कैपेसिटिव टच दिया गया है। इस टैबलेट में 1जीबी का रैम और 8जीबी का रोम दिया गया है। इसमें 32जीबी का मेमोरी कार्ड अलग से लगाया जा सकता है। कंपनी ने इस टैबलेट में 8 एमपी का रियर और 2 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डाटाविंड मोरजीमैक्स 3जी6 हैदराबाद में बनाया गया है। कंपनी अपने इस टैबलेट के साथ 12 महीनों तक का इंटरनेट कनेक्शन भी दे रही है। कंपनी इसके लिए रिलायंस कमनुकेशन से हाथ मिलाया है। यूजर को फ्री इंटरनेट कनेक्शन के लिए डाटाविंड के यूबीसर्फर ब्राउजर का इस्तेमाल करना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें