मोबाइल से ही नहीं अब डेस्कटॉप से भी कर सकेंगे फेसबुक लाइव

फेसबुक यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। फेसबुक जल्द ही अपना लाइव फीचर डेक्सटॉप वर्जन के यूजर्स के लिए भी लाने जा रहा है। यूजर अपने वेबकैम का प्रयोग करके फेसबुक पर लाइव कर सकता है। फेसबुक ने अपने ब्लॉग पर इस बात की जानकारी दी।
फेसबुक ने लिखा कि डेक्सटॉप पर फेसबुक लाइव का फीचर पहले केवल पेज पर उपलब्ध था, लेकिन अब लाइव बटन का फीचर स्टेट्स अपडेट के साथ भी उपलब्ध होगा। फेसबुक ने इसके साथ एक और फीचर जोड़ा है जिससे वीडियो की स्ट्रीमिंग में भी आसानी होगी।
सोशल साइट फेसबुक ने लिखा कि इस अपडेट से लोग आसानी से अपनी स्क्रीन शेयर कर सकते है। फेसबुक लाइव के दौरान लोग इसमें ग्राफिक्स जोड़ने जैसे अन्य फीचर का भी प्रयोग कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से आप अपने दोस्तों के साथ अपने पीसी गेमप्ले को भी शेयर कर सकते हैं और उनके साथ खेल सकते हैं।
कंपनी का कहना है कि डेक्सटॉप पर फेसबुक लाइव के आने से यह ट्विटर जैसी सोशल साइट से आगे निकलेगा और इसका मुकाबला सीधा यूट्यूब से होगा। रिपोर्ट की मानें तो फेसबुक का यह फीचर आगे इंटरव्यू और प्रश्नोत्तर का एक बेहतर विकल्प बनेगा। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक लाइव में अभी कई तरह की दिक्कत हो रही हैं। लेकिन फेसबुक ने जल्द से जल्द इस स्मस्या को सुलझा लेने का वादा किया है।