अब सीसीटीवी कैमरा ही बता देगा कि कौन करने जा रहा है क्राइम?

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Jul 2017 04:19 PM IST
China using AI to predict who will commit crime next
AI to predict who will commit crime next

    चेहरा देखकर यह बताना बेहद ही मुश्किल है कि फलां आदमी क्रिमिनल है और वह जल्द ही कोई क्राइम करने वाला है। वैसे तो इस बात पर आपको यकीन शायद ही होगा, लेकिन यही सच है कि चीन एक ऐसे ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम कर रहा है जो चेहरा देखकर ही बता देगा कौन शख्स क्राइम करने जा रहे है।

    रिपोर्ट के मुताबिक चीन में फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक को एक कदम आगे बढ़ाने पर काम हो रहा है। इस तकनीक की मदद से इंटेलिजेंस एजेंसियो को क्राइम की खबर पहले ही हो जाएगी। एजेंसी को यह रिपोर्ट इंसान के हाव-भाव या एक्सप्रेशन के आधार पर एआई भेजेगा।

    गुआंगजो (Guangzhou) हेडक्वार्टर में इसकी ट्रायल भी शुरू हो गई है। इस प्रोसेस में कैमरे के जरिए लोगों के फेस को डिटेक्ट किया जा रहा है और फिर एआई के जरिए क्राइम का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में उन लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है जो हथियार खरीद रहे हैं या फिर ऐसी स्थिति में नजर आ रहे हैं।

    हालांकि जैसे - कोई किचन यूज के लिए चाकू खरीदता है तो उसे क्राइम की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। वहीं अगर कोई हथौड़ा या कोई और संदिग्ध वस्तु के साथ देखा जाता है तो उस पर नजर रखी जाएगी और जांच की जाएगी। बता दें कि चीन में 176 मिलियन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें